फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight deaths due to covid in Punjab and Haryana

कोरोना वायरस: पंजाब में 56 और हरियाणा में 30 पॉजिटिव मिले, दोनों राज्यों में आठ मरीजों की मौत

Tue, 20 Jul 2021 02:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 02:07 AM IST
सार

सोमवार को पंजाब और हरियाणा में कोरोना से आठ मरीजों ने जान गंवाई। वहीं दोनों राज्यों में 86 नए संक्रमित मिले। हरियाणा के सात जिलों में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं किसी भी जिले में पांच से अधिक संक्रमित नहीं मिले हैं। उधर, पंजाब में ब्लैक फंगस के तीन नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Eight deaths due to covid  in Punjab and Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण से सोमवार को मौत के दो मामले सामने आए हैं। 56 लोगों के नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक राज्य में संक्रमण से 16237 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 11677723 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 598387 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


953 सक्रिय मामले बने हुए हैं। 11 संक्रमितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सोमवार को फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में 1-1 मरीज की मौत हो गई। ब्लैक फंगस के 3 नए मामले सामने आने के बाद अब इनकी 654 तक पहुंच गई है। 51 लोगों की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


राहत: हरियाणा में 30 नए केस, सात जिलों में एक भी नहीं
हरियाणा में सोमवार को कोरोना के 30 नए केस मिले हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी जिले में 5 से अधिक नए मामले नहीं पाए गए हैं। सात जिलों में एक भी मामला नहीं, जबकि 8 जिलों में मात्र 1-1 केस मिले हैं। दो जिलों में 2-2, तीन में 3-3, गुरुग्राम में 4 और भिवानी में 5 पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय प्रदेश में एक्टिव केस 785 हैं। इनमें से 230 मरीज घरों में ही इलाज ले रहे हैं, शेष अस्पतालों में भर्ती हैं। एक दिन की संक्रमण दर 0.15, दूसरी लहर की 10.19 और कुल संक्रमण दर 7.29 प्रतिशत है। रिकवरी दर 98.65 और मृत्य दर 1.25 फीसदी है। 


छह मरीजों की मौत 
सोमवार को छह मरीजों की मौत हो गई। हिसार, पानीपत, सिरसा, भिवानी, जींद और फतेहाबाद में 1-1 मरीज की जान चली गई। अब तक प्रदेश में कोरोना से 9605 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में कुल 10687894 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। सोमवार को 73478 ने पहली और 41584 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed