फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Effect of Cyclone Biparjoy will be seen in Punjab too, four day alert of rain and strong winds

Cyclone Biparjoy: पंजाब के मौसम पर 'बिपरजॉय' का असर, चार दिन चलेंगी तेज हवाएं व होगी बारिश

Fri, 16 Jun 2023 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 10:15 AM IST
सार

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सुबह साढ़े आठ बजे तक पड़ी भारी बारिश से तापमान में 6.4 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे है। पंजाब में गुरदासपुर का सबसे ज्यादा 35 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Effect of Cyclone Biparjoy will be seen in Punjab too, four day alert of rain and strong winds
अमृतसर में बरसात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में भी बिपरजॉय चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस चक्रवात व नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार से 19 जून तक सूबे में ज्यादातर जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की भी संभावना है। इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन


विभाग ने इन चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक राजस्थान में बिपरजॉय चक्रवात के प्रभाव से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का दौर जारी है। वहां से आ रही यही हवा पंजाब में नमी बढ़ा रही है। इसी नमी व नए पश्चिमी विक्षोभ के मेल से मौसम में बदलाव आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पठानकोट में बनेगा NSG Center, पंजाब सरकार मुफ्त देगी 103 एकड़ जमीन, केंद्र को भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में भारी बारिश से 6.4 डिग्री गिरा पारा, सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे पहुंचा
पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सुबह साढ़े आठ बजे तक पड़ी भारी बारिश से तापमान में 6.4 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे है। पंजाब में गुरदासपुर का सबसे ज्यादा 35 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का 31.0 डिग्री, लुधियाना का 31.9, पटियाला का 34.2 डिग्री, पठानकोट का 34.8, फरीदकोट का 32.6, होशियारपुर का 31.6 डिग्री और रोपड़ का 33.4 डिग्री दर्ज किया गया।

अमृतसर में हुई सबसे ज्यादा बारिश
पंजाब में सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक 129.5 एमएम की बारिश अमृतसर में दर्ज की गई। वहीं, लुधियाना में 33.2 एमएम, पटियाला में 20.2, पठानकोट में 8.4, बठिंडा में 5.4, गुरदासपुर में 9.0, फतेहगढ़ साहिब में 19.0, बरनाला में 10.0, फिरोजपुर में 2.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। दिन में कुछ जगहों पर हल्की बारिश ही पड़ी। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे रहा। सबसे कम 20.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान लुधियाना का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed