{"_id":"648be35849620a74180c6e43","slug":"center-of-national-security-guard-will-be-built-in-pathankot-punjab-govt-letter-to-union-home-ministry-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पठानकोट में बनेगा NSG Center, पंजाब सरकार मुफ्त देगी 103 एकड़ जमीन, केंद्र को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पठानकोट में बनेगा NSG Center, पंजाब सरकार मुफ्त देगी 103 एकड़ जमीन, केंद्र को भेजा पत्र
Fri, 16 Jun 2023 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Jun 2023 09:51 AM IST
सार
करीब 3 साल से केंद्र और पंजाब सरकार के बीच में इस चीज को लेकर बात चल रही थी लेकिन यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पा रहा था। हालांकि अब इस दिशा में पंजाब सरकार ने कदम बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
एनएसजी
- फोटो : फाइल
विस्तार
सरहदी एरिया में पाकिस्तान को टक्कर देने के लिए केंद्र और और पंजाब सरकार ने नई रणनीति बनाई है। अब पठानकोट के गांव साकोल में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) का केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार 103 एकड़ जमीन केंद्र को फ्री में देगी। इस बारे में पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेज दिया है। साथ ही अपील की है कि इस दिशा में काम पहल के आधार पर किया जाए।
यह भी पढ़ें: सुविधा: यहां चालक खुद भर सकेंगे अपने वाहन में ईंधन, लगेगी देश की पहली सेल्फ सर्विस मशीन
जानकारी के मुताबिक करीब 3 साल से केंद्र और पंजाब सरकार के बीच में इस चीज को लेकर बात चल रही थी लेकिन यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पा रहा था। हालांकि अब इस दिशा में पंजाब सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, पहले सरकार जमीन की कीमत चाहती थी। मई में केंद्र ने पंजाब सरकार को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
इसके बाद इस मुद्दे पर सरकार पर चर्चा हुई जिसके बाद प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। इससे इलाके के विकास को भी बल मिलेगा। याद रहे कि मौजूदा सरकार का फोकस भी इन दिनों पठानकोट जैसे शहरों पर ही है। सरकार की कोशिश है कि इन शहरों को मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाए। ताकि लोगों के जीवन स्तर सुधरे।