फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   education provider, movement, aandolan, dharna, police action, mohali police, punjab,

प्रदर्शनकारी शिक्षा प्रोवाइडरों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

Mon, 18 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
education provider, movement, aandolan, dharna, police action, mohali police, punjab,
lathicharge
मोहाली के दशहरा ग्राउंड में बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षा प्रोवाइडरों ने पुलिस बल को दरकिनार करते हुए नाके को गिरा दिया। पंजाब पुलिस जिन शिक्षा प्रोवाइडरों को पांच जुलाई को जबरन धरनास्थल से घसीट कर गाड़ियों में भरकर दूसरे स्थानों पर छोड़ दिया था, वे रविवार को दोबारा उसी स्थान पर धरने पर बैठ गए। पुलिस नाके को गिराते हुए शिक्षा प्रोवाइडर पंजाब शिक्षा विभाग के पास धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आठ माह से धरना दे रहे शिक्षा प्रोवाइडरों को पांच जुलाई को पुलिस ने हटा दिया था। इस दौरा पुलिस ने धरना दे रहे शिक्षा प्रोवाइडरों के टेंट और बैनर भी उखाड़ दिए थे। रविवार को भाषण और नारेबाजी के बाद शिक्षा प्रोवाइडर डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन (डीजीएसई) दफ्तर की ओर रवाना हुए। उनकी अगुवाई अजमेर सिंह औलख, कुलदीप सिंह बढूवाल, शमशेर सिंह, मोहाली जोन प्रधान जोगा सिंह और मनिंद्र सिंह राणा ने की। इससे पहले रविवार को मोहाली में शिक्षा प्रोवाइडरों के बड़ी संख्या में पहुंचने की सूचना पर एसपी गुरसेवक सिंह, एसपी जीएस ग्रेवाल पुलिस बल के साथ दशहरा ग्राउंड में पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


काम नहीं आई नाकेबंदी
पुलिस प्रशासन को सूचना मिली थी कि प्रदर्शनकारी दशहरा ग्राउंड में मीटिंग करने के बाद डीजीएसई दफ्तर की ओर कूच करेंगे। इसके मद्देनजर पुलिस ने वहां पहले से ही नाकेबंदी कर दी थी। बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षा प्रोवाइडरों ने पुलिस बल को दरकिनार करते हुए नाके को गिरा दिया। उसके ऊपर चढ़कर उसी जगह दोबारा धरने पर बैठ गए, जहां से उन्हें पांच जुलाई को उठाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तल्ख तेवर में नहीं दिखी पुलिस
पुलिस बंदोबस्त को धराशाई करते हुए जैसे ही शिक्षा प्रोवाइडरों ने इन्हें लांघना शुरू किया पुलिस ने बल प्रयोग करने की चेतावनी देते हुए लाठियां ऊपर उठाई। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए बल प्रयोग नहीं किया। इसके बाद शिक्षा प्रोवाइडर वहां धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed