फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   education department strict, last day to reply on notice to private school

शिक्षा विभाग के सख्त तेवर, जवाब दें स्कूल, आज आखिरी दिन

Thu, 21 Apr 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Apr 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
education department strict, last day to reply on notice to private school
नोटिस - फोटो : demo pic

शहर के हजारों अभिभावकों को लूटने वाले प्राइवेट स्कूलों ने यूटी प्रशासन के अधिकारियों के नोटिस को ठेंगा दिखा दिया है। 16 अप्रैल को प्राइवेट स्कूलों को निजी पब्लिशर्स की महंगी किताबें सिलेबस में लगवाने, स्कूल कैंपस में बुकशॉप खोलने और महंगी ड्रेस बेचने के मामले में करीब सभी प्राइवेट, कॉन्वेंट और एडेड स्कूलों को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन


बुधवार तक प्राइवेट स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी के पास नोटिस का सेल्फ सर्टिफिकेट के साथ जवाब देना था, लेकिन करीब 85 प्राइवेट स्कूलों में से बुधवार शाम तक सिर्फ 27 स्कूलों ने ही यूटी प्रशासन के नोटिस का जवाब दिया है।
विज्ञापन


उधर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हजारों अभिभावकों के गुस्से को देखते हुए शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों की यूटी सचिवालय में लंबी बैठक हुई। शिक्षा सचिव ने दोपहर बाद डीएसई को नोटिस का जवाब न देने वाले और मनमर्जी करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिक्षा सचिव के आदेशों में प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द करने और यूटी प्रशासन द्वारा लैंड अलॉटमेंट को रद्द करने के लिए कहा गया है। उधर डीएसई ने कहा कि वीरवार तक नोटिस का जवाब न देने वाले स्कूलों पर शिक्षा सचिव के आदेशों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।  उधर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एडवोकेट पंकज चांदगोठिया भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका(पीआईएल) दायर करेंगे।

इन स्कूलों ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिया नोटिस का जवाब 
स्कूल कैंपस में बुकशॉप चलाने वाले 7 स्कूलों को भेजे नोटिस में से सिर्फ सेक्टर-25 स्थित एक प्राइवेट स्कूल ने जवाब भेजा है। उधर 16 अप्रैल को भेजे नोटिस का जवाब देने वाले प्रमुख स्कूलों में ये नाम शामिल हैं

-भवन विद्यालय सेक्टर-33, -दिल्ली पब्लिक स्कूल-40, -अजीत कर्मजीत सिंह इंटरनेशनल स्कूल-40, -चितकारा इंटरनेशनल स्कूल-25, -सेंट कबीर स्कूल-26, -सॉपिंस स्कूल-32, -टेंडर हार्ट स्कूल-33, -डीएवी पब्लिक स्कूल-8, -मोती राम स्कूल स्कूल-27, -सेंट जोंस हाई स्कूल-27, -सीआरबी पब्लिक , स्कूल-7, -अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल स्कूल-41, -शिशु निकेतन स्कूल-22, -श्री अरबिंदो स्कूल-27, -सेंट पीटर स्कूल-37, -आदर्श पब्लिक स्कूल-20, -अजीत कर्म सिंह स्कूल-45, -किड्स आर किड्स-42, -सेंट जोसफ स्कूल-44, -दिव्या पब्लिक स्कूल-44, -माउंट कार्मल-47, -मॉर्डन वेज मॉर्डन स्कूल-29, -श्री गुरु गोबिंद सिंह स्कूल-35, -शिवालिक पब्लिक स्कूल सेक्टर-41, -भवन विद्यालय-27, -सेंट एंस स्कूल-32, -कार्मल कॉन्वेंट-9, -सेक्रेड हार्ट स्कूल-26
 
विनय आर सूद, जिला शिक्षा अधिकारी चंडीगढ़ ने बताया कि बुधवार को 27 प्राइवेट, कॉन्वेंट और एडेड स्कूलों ने ही नोटिस का जवाब शाम तक भेजा है। बचे स्कूलों को फिर से रिमांडर भेजा जाएगा। स्कूलों पर आगे की कार्रवाई का फैसला उच्च अधिकारियों द्वारा लिया जाएगा।


रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन चंडीगढ़  ने बताया कि शिक्षा सचिव के साथ प्राइवेट स्कूलों के मामले में मीटिंग हुई है। वीरवार तक नोटिस का जवाब न देने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने और प्रशासन द्वारा लैंड अलॉटमेंट रदद करने का नोटिस भेज दिया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों को  हर हाल में नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed