{"_id":"d37c8032260f74bdfc00854a7639e593","slug":"education-department-of-the-week-ultimatum","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग को एक हफ्ते का अल्टीमेटम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Mar 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-23 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक शिक्षिका के तबादले पर यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन ने विभागीय अधिकारियों को फैसला बदलने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है।
विज्ञापन
प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज के अनुसार विभाग ने पंजाब से डेपुटेशन पर आईं एक शिक्षिका को एडजेस्ट करने के लिए ट्रांसफर पॉलिसी की अनदेखी करते हुए मेडिकल लीव पर चल रही हिस्ट्री की लेक्चरर किरण दत्ता का तबादला कर दिया।
विज्ञापन
स्वर्ण सिंह कंबोज के अनुसार सेक्टर-15 गवर्नमेंट स्कूल में पंजाब से डेपुटेशन पर आई टीजीटी शिक्षिका कंवलजीत कौर के लिए पहले एक गेस्ट टीचर को रिलीव किया गया और फिर सेक्टर-23 और सेक्टर-15 गवर्नमेंट स्कूल से दो शिक्षिकाओं का तबादला किया गया।
विज्ञापन
कंबोज ने कहा कि विभाग ने अगर हफ्ते भर में किरण दत्ता की सेक्टर-23 में नियुक्ति नहीं की तो यूनियन विरोध प्रदर्शन करेगी।