फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala said, Rojgar mela will be held every three months in Haryana

दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा- हर तीन माह में लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियां देंगी युवाओं को नौकरी

Tue, 10 Dec 2019 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala said, Rojgar mela will be held every three months in Haryana
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने के लिए गठबंधन सरकार पूरी तरह से गंभीर है और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश में हर तीन माह बाद रोजगार मेला लगाने का निर्णय लिया है। इन रोजगार मेलों में निजी कंपनियां जिला मुख्यालयों पर आकर बेरोजगार युवकों को नौकरी देंगी। यह घोषणा सोमवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की।

विज्ञापन


वे चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश भर में रोजगार मेला लगाने का वादा किया था। इसी वादे को निभाते हुए भाजपा-जजपी गठबंधन सरकार ने बहुराष्ट्रीय निजी कंपनियों के साथ मिलकर रोजगार मेले का आयोजन करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


इसके लिए युवाओं को पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी रोजगार अधिकारियों को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि पन्नीवाला मोटा स्थित चौ. देवीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रदेश का पहला स्किल सेंटर खोला जाएगा जिससे इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दस साल तक प्रदेश की जमीन लूटते रहे और अब वे अपनी सियासी जमीन तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के दस साल के राज में 73 हजार एकड़ जमीन किसानों से छीन कर सीएलयू दी गई। 


उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के लोग टू-जी, थ्री जी एवं जीजा-जी के घोटालों को अभी तक भूले नहीं हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि वह दावे करने में नहीं बल्कि काम करने में यकीन रखते हैं और जल्द ही प्रदेश में यह बदलाव नजर आने लगेगा। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रधान महासचिव डा. केसी बांगड़, जिला प्रधान कृष्ण कंबोज व शहरी प्रधान रोहित गनेरीवाला व जिला प्रवक्ता तरसेम मिढा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed