{"_id":"5be1c01ebdec22695d360782","slug":"dushyant-chautala-meets-bjp-mp-rao-inderjit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो से निष्कासित दुष्यंत चौटाला ने की भाजपा सांसद से मुलाकात, नए समीकरण के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो से निष्कासित दुष्यंत चौटाला ने की भाजपा सांसद से मुलाकात, नए समीकरण के संकेत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो कुनबे के संकट से हरियाणा में अब एक नए सियासी समीकरणों का उदय हुआ है। जिसे लेकर इनेलो के पदाधिकारी, नेतागण चिंतित है, वहीं भाजपा भी इन समीकरणों के अलग मायने निकाल रही है। दरअसल, दिवाली की पूर्व संध्या पर इनेलो से निष्कासित हो चुके सांसद दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
इस मुलाकात को लेकर जहां हरियाणा के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्मा गया है, वहीं इस मुलाकात ने नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला की चिंताएं भी और बढ़ा दी है, क्योंकि भतीजों के साथ-साथ पेरोल पर जेल से बाहर आए उनके बड़े भाई अजय चौटाला भी पूरे आक्रामक दिखाई दे रहे हैं। उधर, देखा जाए तो चौटाला परिवार में अजय सिंह चौटाला और राव इंद्रजीत के बीच वर्षों से पारिवारिक संबंध है। कई बार पार्टी लाइन से हटकर राव इंद्रजीत ओर अजय चौटाला ने खुलकर एक दूसरे की मदद की है।
विज्ञापन
अभय गठबंधन बचाने में जुटे
दूसरी ओर, अभय चौटाला ने भी बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। इनेलो की ओर से इस मुलाकात को दिवाली पर्व पर बधाई स्वरूप करार दिया गया है। लेकिन सूत्रों की माने तो अभय चौटाला इस प्रयास में है कि इनेलो में चल रही उठापटक के बावजूद हाथी का साथ हरियाणा में इनेलो के संग रहे। क्योंकि यदि पार्टी दो फाड़ होती है, तो बसपा के लिए भी संकट खड़ा हो जाएगा कि वे मौजूदा हालात में किसके साथ रहे।
विज्ञापन