फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala criticized PM Narenrda Modi

'पीएम बेटी बचाने निकले हैं, विधायकों पर रेप के आरोप हैं'

Thu, 22 Jan 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो /अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 22 Jan 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala criticized PM Narenrda Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पानीपत में बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत करने आए। यहां हमारे सीएम मनोहर लाल खट्टर, मेनका गांधी सहित कई और नेता भी रहे, लेकिन इस अभियान से पहले हरिनगर की उस बेटी को इंसाफ दिलाएं, जिसने गुड़गांव के भाजपा विधायक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इस अभियान के तहत ही उस बेटी को संरक्षण दे राज्य सरकार। एक ओर पीएम बेटी बचाने निकले हैं तो दूसरी ओर उनकी पार्टी के विधायक पर रेप के आरोप लग रहे हैं।

पार्टी ने अपने विधायक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। यह कहना है इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला का। वे बुधवार को रोहतक में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

बार-बार कर रहे प्रदेश को बदनाम

Dushyant Chautala criticized PM Narenrda Modi

इनेलो सांसद ने कहा कि पहले बीजेपी बलात्कार के आरोपी अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करे, फिर हरियाणा की धरती पर बेटियों को बचाने का दम भरे। पीड़ित लड़की बार-बार कह रही है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा को बार-बार दागदार किया जा रहा है। टीवी पर लगातार हमारे प्रदेश को बदनाम किया जाता है। यूपी में लड़कियों के जींस पहनने पर रोक लगे तो नाम हरियाणा का लिया जाता है। हम इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए सलाह ले रहे हैं।

पुलिस यूरिया बांटेगी तो थाने में होगी छेड़छाड़
लड़की से थाने में छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा करने वाली पुलिस खाद बांटने का काम करेगी तो ऐसा ही होगा। यूरिया की कमी पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके दूसरे मंत्री कहते हैं कि यूरिया की कोई कमी नहीं है। तो फिर थानों में इसके लिए कतारें क्यों लग रही हैं? उचाना मंडी पुलिस थाने में 100 मीटर लंबी कतार यूरिया लेने के लिए लगी हुई थी।

भूमि अध्यादेश का करेंगे विरोध

Dushyant Chautala criticized PM Narenrda Modi

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार भूमि अधिग्रहण का जो अध्यादेश लेकर आई है, वह पूरी तरह से किसान विरोध और किसानों को मारने वाला है। अधिग्रहण के लिए 70 प्रतिशत किसानों की सहमति चाहिए थी लेकिन बीजेपी ने 40 प्रतिशत पर ही यह काम कर दिया। इनेलो इसका विरोध करेगी।

रेणवाली गांव को किया जाना चाहिए सम्मानित
दुष्यंत चौटाना ने कहा कि हमने चिट्ठी लिखी थी कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना के तहत फतेहाबाद केरेणवाली गांव को सम्मानित किया जाना चाहिए। क्योंकि यहां 1000 लड़कों पर 2750 लड़कियां हैं। लेकिन पता चला है कि ऐसा नहीं किया जा रहा है। डबवाली हलके को आदर्श हलका घोषित करने की मांग की थी, यहां 1000 पर 1000 लड़कियां पढ़ी लिखी हैं।

बाबा पर भी बोले दुष्यंत
बाबा राम रहीम की फिल्म के विरोध पर उन्होंने कहा कि उन पर भी तो कई आरोप हैं, हत्या, बलात्कार करने कराने सहित कई गंभीर आरोप हैं उन पर ।

विधानसभा में उठाएंगे वीसी मामला
प्रदेश की यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति में यूजीसी केनियमों की अनदेखी पर इनेलो सांसद ने कहा कि हमने ही यह मुद्दा उठाया था। प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी के अलावा किसी भी यूनिवर्सिटी में योग्य कुलपति नहीं है। हम अपने विधायकों से कह रहे हैं कि विधानसभा में इस बार भी यह मामला उठाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed