फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to continuous increase in stubble burning cases, Punjab AQI reached very poor category

Pollution in Punjab: 300 के पार हुआ प्रदेश का एक्यूआई, सांस लेना भी मुश्किल, बरसात की कमी से बढ़ी दिक्कत

Fri, 03 Nov 2023 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 03:47 PM IST
सार

पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पाल विग ने माना कि पराली ज्यादा जलने से एक्यूआई स्तर बढ़ रहा है। साथ ही कहा कि बारिश की कमी के कारण हवा में मौजूद धूल के कण जमीन पर बैठ नहीं पा रहे हैं। इससे भी हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन किसानों को जागरूक करने के साथ लगातार उन पर पैनी नजर भी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Due to continuous increase in stubble burning cases, Punjab AQI reached very poor category
पंजाब में जल रही पराली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पराली जलने के मामलों में लगातार वृद्धि के चलते पंजाब का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। बठिंडा और पटियाला का एक्यूआई 300 के पार हो गया है। डॉक्टर एक्यूआई के इस स्तर को बुजुर्गों व बच्चों और पहले से ही बीमार चल रहे लोगों के लिए खतरनाक बता रहे हैं।                                                 

विज्ञापन


सलाह दी जा रही है कि यह लोग इन दिनों ज्यादा बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इससे सांस लेने में तकलीफ व आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। गुरुवार को बठिंडा का एक्यूआई 306, पटियाला का 307, वहीं अमृतसर का 156, जालंधर का 221, खन्ना का 260, लुधियाना का 219 और मंडी गोबिंदगढ़ का 299 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब के दो बड़े गायकों में ठनी: जस्सी बोले-डेरों में न गाएं गायक, हंस का पलटवार-पुत्तर आपको कोई बुलाता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पाल विग ने माना कि पराली ज्यादा जलने से एक्यूआई स्तर बढ़ रहा है। साथ ही कहा कि बारिश की कमी के कारण हवा में मौजूद धूल के कण जमीन पर बैठ नहीं पा रहे हैं। इससे भी हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन किसानों को जागरूक करने के साथ लगातार उन पर पैनी नजर भी रखी जा रही है, ताकि पराली जलाने के मामले कम हो सकें।


फिरोजपुर में खेत में जल रही पराली को बुझाने खुद पहुंचे डीसी 
फिरोजपुर में किसानों की ओर से गांव साइयां वाला, फिरोजशाह, माछी बुगरा,शाह वाला में खेत में जल रही पराली को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड संग डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से खेत में जल रही पराली को बुझाया। डीसी ने कहा कि पराली को आग नहीं लगाने संबंधी किसानों को जागरूक किया जा रहा है, बावजूद इसके किसान पराली को जलाने में लगे हैं। सेटेलाइट द्वारा प्राप्त हो रही रिपोर्ट के आधार पर आग लगने वाली घटनाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।

डीसी ने कहा कि कई गांवों का दौरा कर किसानों को पराली न जलाने संबंधी जागरूरक किया। किसानों की मुश्किलें भी सुनीं। कई गांवों में किसानों ने खेत में पराली को आग लगाई हुई थी। ऐसी जगहों पर फायर ब्रिगेड की मद्द से आग बुझाई गई। डीसी ने कहा कि खेतीबाड़ी विभाग की ओर से जरूरतमंद किसानों को बेलर और अन्य यंत्र मुहैया करवाए जा रहे हैं। ताकि किसान पराली की गांठें बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed