फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drone Recovered In Punjab Who Carrying Weapons From Pakistan

पंजाब में मिला पाक से हथियार लेकर आया अधजला ड्रोन, निशाने पर माधोपुर छावनी और पठानकोट

Thu, 26 Sep 2019 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/ चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/ चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Sep 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Drone Recovered In Punjab Who Carrying Weapons From Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब पुलिस ने तरनतारन से बरामद अधजले ड्रोन के संबंध में जांच शुरू कर दी है। बीएसएफ के जवानों को ड्रोन के भारत में घुसने की जानकारी क्यों नहीं मिली, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों  गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर यह ड्रोन बरामद किया गया। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, ‘आरोपियों ने कहा कि ड्रोन को जला दिया गया क्योंकि यह गांव भूसे (तरनतारन) में हथियारों की पहली खेप को छोड़ने के बाद पाकिस्तान लौटने में विफल रहा।’ अधिकारी ने आगे बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, पाकिस्तान में ड्रोन के ऑपरेटरों ने दुर्घटना के स्थान की लोकेशन अभियुक्तों को भेजी, जिन्होंने इसे बरामद किया और बाद में जला दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर मंगलवार को ड्रोन का एक जीपीएस एंटीना सहित कुछ पार्ट्स बरामद किए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ड्रोन के कुछ हिस्सों को गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब के पास स्थित एक नहर से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झब्बाल से पाकिस्तान सीमा बहुत नजदीक है। यह ड्रोन रात के समय कब सीमा पार से इस पार पहुंचा। कंटीली तार के पास तैनात बीएसएफ व कई मचानों में पहरा दे रहे बीएसएफ के जवानों को इस ड्रोन के बारे में जानकारी क्यों नहीं मिल पाई? इस संबंध में बीएसएफ भी जांच में जुट गई है। 

ड्रोन के इस हालत में मिलने के बाद पुलिस ने सीमावर्ती गावों में चौकसी बढ़ाने के लिए बीएसएफ के साथ संपर्क साधा है। तरनतारन के पूर्व आतंकवादी परिवारों व उनके साथ सहानभूति रखने वालों पर भी पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार बलवंत सिंह बाबा, जो पहले बब्बर खालसा का सदस्य रह चुका है, हो सकता है उसने प्रदेश में आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए नई भर्ती की हो।

आतंकियों के निशाने पर माधोपुर सैन्य छावनी, हाई अलर्ट
चारों आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है बाबा बलविंदर व आकाशदीप सैटेलाइट टेलीफोन के माध्यम से सभी आतंकवादी पाकिस्तान में शरण लिए आतंकवादी रंजीत सिंह नीटा के साथ संपर्क में थे। पाकिस्तान सीमा के साथ सटे कई संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर आतंकवादी हमला करने के लिए नीटा ने आईएसआई के साथ मिल कर ड्रोन हमले करने की साजिश रची है।

आतंकियों के निशाने पर अब माधोपुर सैन्य छावनी  के साथ-साथ पठानकोट एयरबेस भी है। इस घटना के बाद जम्मू से सटे पंजाब के माधोपुर व पठानकोट पूरे छावनी क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अमृतसर हवाई अड्डे की सुरक्षा बड़ाई 
आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा देश के प्रमुख हवाई अड्डों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकवादी हमले की धमकी देने के बाद जिला प्रशासन ने श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले सभी रास्तों में अर्धसैनिक बल व कमांडो तैनात कर दिए गए है। हवाई अड्डे परिसर में सीआईएसएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। एयरपोर्ट जाने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed