फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   driver saved many people life, garib rath express train saved to derail at panipat

ड्राइवर की बहादुरी ने बचा लीं हजारों जिंदगियां, वरना बेपटरी होकर पलट जाती ट्रेन

Fri, 12 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 12 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
driver saved many people life, garib rath express train saved to derail at panipat
गरीब रथ एक्सप्रेस
ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगा ली और उसकी बहादुरी ने हजारों जिंदगियां बचा लीं। अगर ट्रेन वहां गुजरती तो बेपटरी होकर पलट जाती और बड़ा हादसा होता। घटना हरियाणा के पानीपत में गरीब रथ एक्सप्रेस के साथ हुई। गांव नौल्था के पास अजमेर से चंडीगढ़ जा रही गरीब रथ दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


किसी ने ट्रैक पर रेल पटरी का टुकड़ा क्रॉस करके रख दिया। गाड़ी के ड्राइवर ने खतरा भांप तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसके बाद भी इंजन और कई डिब्बे क्रॉस करके रखी पटरी के ऊपर से गुजर गए। इंजन से टकराकर करीब सात फुट लंबा पटरी का टुकड़ा सात टुकड़ों में बंट गया। ट्रेन के सकुशल रुकने से करीब 1200 यात्रियों की जान में जान आई।
विज्ञापन


यात्रियों और चालक दल ने ट्रैक को साफ कर ट्रेन को आगे बढ़ाया। सूचना पर आईजी रेलवे और सीनियर डीएससी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने इस मामले में रेलवे एक्ट की धारा 150 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर से चलकर चंडीगढ़ जा रही थी

driver saved many people life, garib rath express train saved to derail at panipat
गरीब रथ एक्सप्रेस
हादसा बुधवार अल सुबह करीब 3:45 बजे हुआ। 12983 गरीब रथ एक्सप्रेस गाड़ी अजमेर से चलकर चंडीगढ़ जा रही थी। गाड़ी का पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 3:40 बजे का है। यह अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से चल रही थी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गरीब रथ 110 की स्पीड में रोहतक और गोहाना से होकर पानीपत की तरफ आ रही थी। ट्रेन नौल्था रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचीं तो चालक को ट्रैक पर लाइन का टुकड़ा रखा दिखा। इस पर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।

गाड़ी स्पीड में होने के कारण ट्रैक पर रखी पटरी के ऊपर से गुजर गई और रुक गई। इसके बाद गाड़ी के चालक दल और यात्रियों ने ट्रैक से रेलवे की पटरी के टुकड़ हटाए। साथ ही चालक ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और ट्रेन को पानीपत रेलवे स्टेशन पर ले आया।

 

अधिकारी दिनभर मामले का लेते रहे जायजा

driver saved many people life, garib rath express train saved to derail at panipat
गरीब रथ एक्सप्रेस
ट्रैक पर पटरी रखने और गरीब रथ के साथ हादसे की सूचना पर सबसे पहले आरपीएफ के एसआई सुमेर सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरपीएफ के आईजी एएन मिश्रा और सीनियर डीएससी (सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर दिल्ली वेस्ट) संतोष चंद्रन घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। आरपीएफ के उच्च अधिकारी गांव के ही कुछ लोगों पर शक जता रहे हैं।

ड्राइवर और सहायक की सतर्कता से बची ट्रेन
ट्रैक पर क्रॉस कर रखी लाइन को ड्राइवर और सहायक ने समय रहते देख लिया। यदि वे चूक जाते तो गरीब रथ एक्सप्रेस पटरी से उतर सकती थी। इससे बड़ी संख्या में जनहानि हो सकती थी। आरपीएफ के आईजी एएन मिश्रा ने बताया कि यदि ट्रेन पटरी से उतर जाती तो रेलवे लाइन के नीचे बने अंडर पास में ट्रेन के कोच फंस जाते। इससे हादसा बड़ा होता। ड्राइवर की सतर्कता से सबकी जान बच गई।

साजिश या शरारत

driver saved many people life, garib rath express train saved to derail at panipat
गरीब रथ एक्सप्रेस
ट्रेन के लाइन पर चढ़ने से 15 कोचों में बैठे यात्रियों की सांसें अटक गईं। रात के अंधेरे में एक दम से ब्रेक लगने यात्रियों ने ट्रेन की खिड़की और दरवाजों से झांकना शुरू कर दिया। अंधेरा होने के कारण उन्हें कुछ समझ  नहीं आया। रेलवे ट्रैक पर रखी डैमेज लाइन से टकराने की वजह से ट्रेन के इंजन और कोच ट्रैक से उतर सकते थे। कई लोग इसे कुछ शरारती तत्वों की हरकत बता रहे हैं तो बहुत से साजिश की आशंका जता रहे हैं। इससे पहले दो और ट्रेन यहां से गुजरी, लेकिन जब गरीब रथ का समय हुआ तो किसी ने ट्रैक पर लाइन रख दी।

दोपहर तक हुई रेलवे ट्रैक की मरम्मत
गरीब रथ के इमरजेंसीब्रेक लगाने से ट्रैक हिल गया। इसकी सूचना मिलते ही मेंटेनेंस स्टाफ पहुंच गया। अधिकारियों के निर्देश में कर्मियों ने मरम्मत शुरू कर दी। कर्मियों ने मौके से डेमेज ट्रैक के टुकड़ों को उठाया और सुरक्षित स्थान पर रख दिया। बुधवार दोपहर बाद तक रेलवे ट्रैक की मेंटेनेंस की गई। इस दौरान सवारी गाड़ियों को कम गति में गुजारा गया।  

नौल्था स्टेशन के पास गरीब रथ आने से पहले लाइन पर डैमेज लाइन रखने का मामला सामने आया है। ट्रैक पर लाइन रखने वाले की तलाश की जा रही है। अपराधियों को जल्द ही आरपीएफ पकड़ लेगी। हम इस बारे में डीआरएम दिल्ली से बातचीत करेंगे। इससे लाइनों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की भर्ती की जा सके।
- संतोष चंद्रन, सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर दिल्ली वेस्ट, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed