फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   driver collides with iron grill, died in kalagram

कलाग्राम के नजदीक तेज रफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित, लोहे की ग्रिल से टकराया चालक, मौत

Sat, 23 Jan 2021 02:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
driver collides with iron grill, died in kalagram
मनीमाजरा। कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास वीरवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक चालक सड़क पर लगे लोहे की ग्रिल से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लालड़ूू के 29 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देर रात करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास एक मोटरसाइकिल सवार का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस सुनील कुमार को जीएमएसएच-16 लेकर गई, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार प्राइवेट नौकरी करता था। वीरवार रात वह मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही उसकी मोटरसाइकिल कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। वह सड़क की बीच ग्रिल से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल की जांच की और परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed