फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drama Staged in Tagore Theater chandigarh

टैगोर थियेटर में नाटक का मंचन, लास्ट ओवर ने जीत लिया दर्शकों का दिल

Sat, 30 Jun 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drama Staged in Tagore Theater chandigarh
टैगोर थियेटर में नाटक का मंचन
एक ओर फिल्म एक्टर राकेश बेदी और दूसरी ओर लेखक, डायरेक्टर और एक सफल अभिनेता अनंत महादेवन..तो ठहाकों को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। ऐसा ही हुआ जब थियेटर और फिल्मों की यह दोनों शख्सियत टैगोर थियेटर में एक दूसरे के आमने सामने आईं। नाटक ‘लास्ट ओवर’ में ऐसा धमाल मचा कि लोग देखते ही रह गए। इस नाटक के लिए जनरल (रिटा.) वीपी मलिक, नार्थ जोन कल्चरल सेंटर के डा. सौभाग्य वर्धन और बलकार सिद्धू मौजूद रहे।  
विज्ञापन


नार्थ जोन कल्चरल सेंटर, चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित इस नाटक को लिखा और डायरेक्ट किया है सुकेतु शाह और उनके दोस्त अभिषेक पटनायक। इस नाटक की कहानी है ऐसे यंग कपल की जिनके पिता क्रिकेट के फैन है। यह कपल भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन में होने वाले मैच की कैटरिंग की व्यवस्था संभाल रहा होता है। दोनों आपस में शादी कर लेते हैं। अब ऐसा मौका आता है कि मैच लंदन में है और दोनों के पिता मैच देखने के लिए लंदन पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


दोनों के पिता की आपस में नहीं बनती है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का क्रेजी पता चलते ही कई एजेंट उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं। मैच देखने का क्रेज ऐसा चढ़ता है कि लंदन के एक एफएम रेडियो पर मैच के लिए एक कांटेस्ट में एक टिकट जीतने की एनाउंसमेंट होने पर दोनों ही उसे जीतने की होेड़ में लग जाते हैं। सवाल होता है कि 1992 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का कप्तान कौन था तो अनंत महादेवन चुपके से जवाब देते हैं कि कपिल देव।
विज्ञापन
विज्ञापन


उतने में रेडियो में एनाउंस हो जाता है अजहरुद्दीन। इस नाटक के माध्यम से दिखाया गया है कि एक टिकट कैसे दो परिवारों के बीच मेल करवा देता है। इसमें लड़का भारतीय है और लड़की पाकिस्तानी है, जिससे कई सांस्कृतिक संदर्भ हैं जो भूखंड को दिलचस्प बनाते हैं और दर्शकों को लुभाते हैं। 

अब तक किए 18 शो

Drama Staged in Tagore Theater chandigarh
टैगोर थियेटर में नाटक का मंचन
मुंबई के रहने वाले नाटक के डायरेक्टर सुकेतु शाह ने बताया कि उन्होंने अब तक इस नाटक के 18 शो किए हैं। अभिषेक और उन्होंने मिलकर इस नाटक की कहानी लिखी है और अभिषेक ने इस नाटक में गुंजन मल्होत्रा के साथ मिलकर शानदार भूमिका निभाई है। गुंजन एक शानदार एक्ट्रेस हैं जिन्होंने टीवी एड और शार्ट फिल्मों के साथ थियेटर काफी किया है।

अब बदलती जा रही हैं फिल्में

Drama Staged in Tagore Theater chandigarh
नाटक देखते दर्शक
फिल्म राइटर, डायरेक्टर और अभिनेता अनंत महादेवन का कहना है कि अब फिल्मों की बाढ़ ज्यादा है और क्वालिटी में थोड़ा अंतर आया है। उन्होंने कहा कि चाहे फिल्में हों या धारावाहिक अंतर सभी में आ रहा है। ऐसा नहीं है कि काम अच्छा नहीं हो रहा है। कई शानदार फिल्में आईं हैं जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। अनंद महादेवन ने कहा कि वह हमेशा अपने क्रिएशन में लगे रहते हैं। बिना क्रिएशन के उनको आनंद नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed