{"_id":"31102eb1f3724120d41dc704bc49b799","slug":"drama-play-at-punjab-kala-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की बेवफाई बना देती है 'डेढ़ इंच' शराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की बेवफाई बना देती है 'डेढ़ इंच' शराबी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Jun 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कला भवन के ओपन एयर थिएटर में आयोजित नाटक डेढ़ इंच ऊपर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपनी पत्नी से परेशान है। निर्मल वर्मा द्वारा लिखे गए इस नाटक का निर्देशन आशीष शर्मा ने किया है।
विज्ञापन
इस नाटक में दिखाया गया कि शराबी (गुरमुख) अपनी पत्नी (पूजा) के साथ रहता है। वह रोजाना शराब पीता है। वह अपनी जिंदगी की घटनाओं से परेशान है। अपने गम को भुलाने के लिए वह शराब के नशे में धुत रहता है।
विज्ञापन
एक रात वह अपनी जिंदगी की उस घटना का जिक्र करता है जिसने उसकी जिंदगी को नशे में डुबो दिया। वह बताता है कि एक रात पुलिस आई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करके चली गई।
विज्ञापन
उसी रात उसको पता चला कि उसकी पत्नी के ताल्लुकात आतंकवादियों से हैं। वह इस सदमे को बर्दास्त नहीं कर पाता और हर रात इसी गम को भुलाने के लिए शराब के नशे में धुत हो जाता है।