फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Satish Kumar Verma will receive the Bhushan Dhyanpuri Memorial Talk Award.

Chandigarh News: डॉ. सतीश कुमार वर्मा को मिलेगा भूषण ध्यानपुरी स्मृति वार्तक अवार्ड

Mon, 22 Sep 2025 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dr. Satish Kumar Verma will receive the Bhushan Dhyanpuri Memorial Talk Award.
चंडीगढ़। स्वप्न फाउंडेशन पटियाला की ओर से दिया जाने वाला भूषण ध्यानपुरी वार्तक अवार्ड इस वर्ष (2025) प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सतीश कुमार वर्मा को दिया जाएगा। इससे पहले यह सम्मान डॉ. अमरीश और परमिंदर सोढ़ी को दिया जा चुका है।
विज्ञापन

चयन समिति में शामिल बलीजीत, डॉ. मनमोहन, जगदीप सिद्धू, डॉ. कुलपिंदर शर्मा, गुल चौहान, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. योगराज अंगरीश, सुरजीत सुमन, भुपिंदर सिंह मान और संदीप जसवाल की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि डॉ. वर्मा का साहित्य में बहुआयामी योगदान रहा है। उनके वार्तक साहित्य की तीन पुस्तकें साहित्य दी सरगम, सिमरतियां नूं सिमरदियां, अदब ते अदबीयत आदि प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

स्वप्न फाउंडेशन के महासचिव जगदीप सिद्धू ने बताया कि डॉ. वर्मा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में पंजाबी विभाग के प्रमुख, भाषाओं के डीन, संस्कृत विभाग के प्रमुख, विदेशी भाषाओं के प्रमुख, युवा कल्याण विभाग के निदेशक आदि पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उनकी 95 से अधिक पुस्तकें जिसमें नाटक, आलोचना, अनुवाद, संपादन आदि पर आधारित प्रकाशित हो चुकी हैं। वे 44 पीएचडी शोधार्थियों के पर्यवेक्षक रहे और 100 विद्यार्थियों को एमफिल करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में अभिनेता के रूप में भी कार्य किया है। उन्हें भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि नाटककार, साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार सहित दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed