फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dog feeding area built without permission in PGI residential area

Chandigarh News: पीजीआई आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति बना कुत्तों का फीडिंग एरिया

Sun, 11 Jan 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dog feeding area built without permission in PGI residential area
चंडीगढ़। पीजीआई के आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति कुत्तों का फीडिंग एरिया बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीजीआई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने इस फैसले का कड़ा विरोध जताते हुए इसे निवासियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया। उनका आरोप है कि नगर निगम ने पीजीआई प्रशासन और स्थानीय लोगों से अनुमति या राय-मशविरा किए बिना यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

यह फीडिंग एरिया न्यू पार्क के पास बनाया गया है, जहां हर सुबह बच्चों की स्कूल बसें आती हैं और बड़ी संख्या में बच्चे व अभिभावक मौजूद रहते हैं। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि आवासीय क्षेत्र और बच्चों की आवाजाही वाले स्थान के पास कुत्तों का फीडिंग एरिया बनाना किसी भी तरह से उचित नहीं है। इससे काटने की घटनाओं का खतरा बढ़ता है और क्षेत्र में भय का माहौल बन सकता है। अजय कुमार ने कहा कि वे पशु प्रेम के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसके लिए सुरक्षित और उचित स्थान चुना जाना चाहिए। एसोसिएशन ने मांग की कि फीडिंग एरिया को तुरंत हटाया जाए और भविष्य में किसी भी निर्णय से पहले स्थानीय निवासियों और पीजीआई प्रशासन से परामर्श किया जाए। रेजिडेंट्स ने चेतावनी दी कि अगर उनकी आपत्ति को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वे नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed