फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors will be Recruitment after written test in Haryana

हरियाणाः सीआईडी विवाद के साथ भर्ती विवाद भी निपटा, लिखित परीक्षा के बाद भर्ती होंगे डॉक्टर

Wed, 29 Jan 2020 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be Recruitment after written test in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

हरियाणा में सीआईडी विवाद के बाद डॅाक्टर भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहा विवाद भी थम गया है लेकिन इस बार डॉक्टर भर्ती लिखित परीक्षा के बाद होगी। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिकित्सकों की परीक्षा की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी ताकि मेरिट आधार पर इन पदों की भर्ती की जा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 87, अनुसूचित जाति के लिए 290, बीसीए के लिए 17, बीसीबी के लिए 8, ईएसएम के 28 तथा ईडब्लूएस के 17 पद आरक्षित हैं। इनमें पीएच के 53 तथा ईएसपी के 5 पदों हेतु होरिजेंटल व वर्टिकल आरक्षण की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि सीआईडी पर अधिकार को लेकर सीएम और गृह मंत्री के बीच चल रही जंग के बाद डॉक्टर भर्ती प्रक्रिया में अड़ंगा लग गया था। सीएमओ से यह कह कर फाइल रोक दी गई थी। कि यह भर्ती स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के माध्यम से करवाई जाएगी। साथ ही लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। जबकि अभी तक की डॉक्टर भर्तियां साक्षात्कार के बाद ही होती आई हैं। लिहाजा इस बार हरियाणा में चिकित्सक भर्ती होने के लिए डॉक्टरों को पूरी तैयारी के साथ आना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed