{"_id":"ae7c5cecae405d60706881960a6b4d56","slug":"doctor-purse-misplace-hospital-close-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर का पर्स गुम, अस्पताल का मेन गेट बंद कर हुई चेकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर का पर्स गुम, अस्पताल का मेन गेट बंद कर हुई चेकिंग
ब्यूरो, अमर उजाला/ पटियाला
Updated Thu, 27 Nov 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता कौशल्या अस्पताल में वीरवार को एक डॉक्टर का पर्स गुम हो गया। इस पर चेकिंग के लिए अस्पताल का मेन गेट ही बंद कर दिया गया। मरीजों के सामान की भी चेकिंग किए जाने की सूचना मिली है।
अस्पताल प्रशासन ने पर्स ढूंढने के लिए पुलिस की मदद नहीं ली और खुद ही कार्रवाई शुरू कर दी। वीरवार बाद दोपहर करीब ढाई बजे अचानक अस्पताल का मेन गेट बंद कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों या मरीजों के लिए बाहर से दवा लेने गए लोगों ने गेट पर तैनात सिक्योरिटी स्टाफ से सवाल पूछा तो जवाब मिला कि अस्पताल की डॉक्टर का पर्स गुम हो गया है और अंदर चेकिंग चल रही है।
चेकिंग पूरी होते ही गेट खोल दिया जाएगा। करीब आधा घंटे तक मेन गेट बंद रहा। जब गेट के बाहर खड़े मरीजों ने विरोध करना शुरू कर दिया, तो गेट खोल दिया गया। अस्पताल की एमएस डॉ. अमरजीत कौर ने कहा कि वह छुट्टी पर हैं, उनके बाद इंचार्ज रहने वाले डॉ. सोढ़ी भी आज नहीं आए। आज डॉ. रेणु देख रही हैं। वहीं डा. रेणु ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वे कल जाकर पता करेंगी, इसके बाद कुछ कह सकेंगी। वहीं सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगे। संबंधित लाहौरी गेट थाना इंचार्ज जानपाल ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।