फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   do building build up According your mind

गुड न्यूज, अब मकानों में मन मुताबिक करें निर्माण

Sat, 27 Dec 2014 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 27 Dec 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
do building build up According your mind

शहर के लोग नए साल में अपने मकानों में मन मुताबिक निर्माण कर पाएंगे। गमाडा ने लोगों की सुविधा के लिए नीड बेस्ड पॉलिसी का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया है। जिसे जल्दी ही मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा। अगर सबकुछ सही रहा तो जल्दी ही नई पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर के लोग काफी समय मकानों में जरूरी बदलाव के लिए गमाडा ने नीड बेस्ड पॉलिसी की मांग कर रहे थे। इसी बीच यह मुद्दा लोगों द्वारा सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के सामने उठाया था।
विज्ञापन


इसके बाद वे मामले को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल तक लेकर गए थे। उनके आदेश पर गमाडा द्वारा नई पॉलिसी बनाने की तैयारी की गई।

बीस हजार से अधिक घरों का फायदा

do building build up According your mind

नई पॉलिसी बनाते समय गमाडा ने शहर में बढ़ रही आबादी और अन्य महानगरों की स्टडी भी की है। ताकि शहर के मौजूदा आर्किटेक्ट में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

गमाडा अधिकारियों के मुताबिक नीड बेस्ड पॉलिसी से बीस हजार से अधिक घरों का फायदा होगा। इसमें एलआईजी से लेकर एमआईजी तक के मकान शामिल हैं। इसी बीच शुक्रवार को एचएम हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी के मेंबरों की सीनियर मेंबर एनएस कलसी की अगुवाई मीटिंग हुई।

मीटिंग में संस्था के कई सीनियर मेंबर हाजिर थे। उन्होंने नई पॉलिसी बनाने के लिए गमाडा का व सांसद का धन्यवाद किया। साथ ही सरकार से मांग की है कि नई पॉलिसी को तुरंत लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed