फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diwali celebration in chandigarh, Know how will do Lakshmi Puja

#HappyDiwali: जगमग हुआ चंडीगढ़, जानिए कैसे और किस मूहुर्त में करें लक्ष्मी पूजा?

Sun, 30 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebration in chandigarh, Know how will do Lakshmi Puja
दीपावली पर जगमग हुआ चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
आज दीपावली है। इस वर्ष दीपावली पर प्रीति योग बन रहा है। चंडीगढ़ में रविवार को शाम पांच बजकर 32 मिनट पर सूर्यास्त हो रहा है। सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर के भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार प्रदोष काल शाम पांच बजकर 32 मिनट से लेकर रात आठ बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन


प्रदोष काल में वृष लग्न और तुला राशि का सूर्य चंद्रमा होने के कारण बहुत ही शुभ माना गया है। शाम को छह बजकर 25 मिनट से रात आठ बजकर 53 मिनट तक वृष लग्न, शुभ और अमृत की चौघड़िया एवं प्रदोष काल होने के कारण इस योग में दीपक जलाना महालक्ष्मी, कुबेर और गणेश पूजन व खाता बही पूजन शुभ है।
विज्ञापन


अन्य मुहूर्त...
सेक्टर-15 स्थित जय श्रीराम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र, देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष डॉ लाल बहादुर मिश्र और सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर में प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि रात आठ बजे से आठ बजकर 53 मिनट तक अमृत की चौघड़िया रहेगी। इसके बाद रात 10 बजकर 32 मिनट तक चर की चौघड़िया भी शुभ रहेगी। इस वर्ष अमावस्या रात्रि में 11 बजकर 8 मिनट तक रहने से रात्रिकाल का विशेष महत्व है। इस समय तक पूजा कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed