Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District councils will handle the maintenance of Marketing Board roads

Chandigarh News: मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों का रखरखाव संभालेंगी जिला परिषदें, अलग से तैयार होगी इंजीनियरिंग विंग

Sun, 26 Nov 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
District councils will handle the maintenance of Marketing Board roads
जिला परिषदों के अध्यक्षों और सीईओ की बैठक में मुख्यमंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अब हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) की सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित जिला परिषदों के पास होगी। इसके लिए जिला परिषदों में अलग से इंजीनियरिंग विंग स्थापित की जाएंगी। इंजीनियरिंग विंग विशेष रूप से सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ उनकी मजबूती के लिए काम करेंगी।
यह घोषणा यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला परिषदों के अध्यक्षों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ हुई जिला स्तर पर परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान की। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली सहित मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर और अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास एवं पंचायत अनिल मलिक भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बोर्ड की सड़कों को तुरंत प्रभाव से जिला परिषदों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण खेल स्टेडियम, चौपाल, सामुदायिक केंद्र, स्ट्रीट लाइट, इनडोर जिम, ई-लाइब्रेरी और स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला परिषदों के तहत जिलों के भीतर चल रही परियोजनाओं की प्रगति का व्यापक मूल्यांकन किया और कहा कि इन परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरनियों को पक्का करने के आदेश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को छोटे गांवों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची फिरनियों की मरम्मत और उन्हें पक्का करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम पंचायतों में उनकी जनसंख्या के आधार पर तीन समूहों में वर्गीकृत 1000 अतिरिक्त ई-लाइब्रेरी स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी और इंडोर जिम की स्थापना वर्तमान में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed