पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वीरवार को जो कुछ हुआ, उसने इसी सदन में 31 साल पहले हुई एक घटना की याद ताजा कर दी। विधानसभा सत्र का वह महीना भी जून ही था।
2 of 8
Punjab Assembly Session 2017
वीरवार को आम आदमी पार्टी के विधायक की मार्शलों के साथ धक्कामुक्की में पगड़ी उतरने का जितना तीखा विरोध अकाली दल बादल ने किया, उसी तरह 1986 में प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल ने ही इस सदन में कुछ ऐसा किया था, जिससे तत्कालीन स्पीकर सुरजीत सिंह मिन्हास की पगड़ी गिर गई थी।
3 of 8
Punjab Assembly Session 2017
पांच बार सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को घायल आप विधायकों से मिलने के बाद विधानसभा के घटनाक्रम को लोकतंत्र के लिए भयावह और शर्मनाक करार दिया है, लेकिन 31 साल पहले जून, 1986 को प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में शिअद विधायकों के एक दल ने स्पीकर सुरजीत सिंह मिन्हास को उनकी सीट से ही घसीट लिया था और इस दौरान हुई हाथापाई में मिन्हास की पगड़ी नीचे गिर गई थी।
4 of 8
Punjab Assembly Session 2017
हालांकि, उस समय मिन्हास भी शिअद के ही सदस्य थे। सदन में यह घटना उन हालात में हुई थी, जब बादल के नेतृत्व में अकाली दल का एक धड़ा तत्कालीन मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के अकाली दल से अलग हो गया था।
5 of 8
Punjab Assembly Session 2017
अकाली दल के दो धड़ों में बंट जाने के बाद सदन में बादल गुट के सदस्य बरनाला और उनके साथियों की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा स्टाफ को धकेलकर स्पीकर की सीट तक पहुंच गए थे।