फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   discussed about brave constable and video of incident on social site

Video: तेज रफ्तार कार से घसीटता रहा कांस्टेबल

Sun, 17 Aug 2014 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Aug 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
discussed about brave constable and video of incident on social site

ट्रैफिक कांस्टेबल को तेज रफ्तार सोनाटा गाड़ी के बोनट पर आधा किलोमीटर तक लेकर जाने वाला वीडियो वीरवार को सोशल मीडिया में चर्चा का विषय रहा।

विज्ञापन


कांस्टेबल दविंदर की बहादुरी वीडियो में देखकर सब दंग रह गए। वीडियो व्हाट्एप के जरिए फैला है। कांस्टेबल वीडियो में गाड़ी के वाइपर पकड़कर गाड़ी रुकवाने के लिए शीशे पर हेलमेट और कोहनी मारता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जानिए मामला, ऐसे घटी घटना

discussed about brave constable and video of incident on social site

घटना रविवार शाम साढ़े छह बजे की है। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल जतिंदर कुमार और कांस्टेबल दविंदर सिंह की ड्यूटी सेंट्रल डिविजन में ईगल वन मोटरसाइकिल पर थी। मटका चौक पर कांस्टेबल दविंदर सिंह ने सोनाटा कार नं. सीएच 01 एसी-1267 के चालक को फोन पर बात करते हुए देखा।

कांस्टेबल ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी धीरे की और कांस्टेबल को टक्कर मारने लगा। कांस्टेबल ने बचने के लिए कूदकर गाड़ी का वाइपर पकड़ लिया। इस पर चालक ने कार पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ दौड़ा ली। हेड कांस्टेबल जतिंदर ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

सूचना मिलते ही पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर कार चालक का पीछा कर उसे सेक्टर 9/10 की लाइट प्वाइंट पर पकड़ लिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कार चालक आफताब गिल के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली है।

देखिए वो खास वीडियो

discussed about brave constable and video of incident on social site
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed