फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dirtiest city in punjab

पंजाब में सबसे गंदा है ये शहर, देखिए फ्यूचर सिटी की सच्चाई क्या निकली

Fri, 05 May 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 May 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
dirtiest city in punjab
पंजाब के शहरों ने दिया झटका
देश भर के सबसे साफ सफाई वाले शहरों का ऐलान हो गया है। लेकिन पूरे देश में पंजाब के शहरों ने नाम डूबो दिया है। यहां के शहर सबसे गंदे पाए गए हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के वर्ल्ड क्लास सिटी और फ्यूचर सिटी मोहाली की हालत सफाई के मामले में बेहद खराब निकली है। देश भर के 434 शहरों में सफाई के मामले में मोहाली को 121वां स्थान मिला है। पंजाब का एक भी शहर स्वच्छ शहरों की टॉप-100 लिस्ट में जगह नहीं बना सका है। पंजाब में मोहाली पहले स्थान पर है जबकि मुक्तसर (428) आखिरी। वहीं चंडीगढ़ 11वें स्थान पर रहा। पिछले साल इसका रैंका दूसरा था।
विज्ञापन


क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से कराए गए सफाई सर्वेक्षण की रिपोर्ट केंद्र सरकार ने वीरवार को जारी की।  केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के लोकसभा हलके बठिंडा को देश में 132वां स्थान मिला है। भारत के मैनचेस्टर माने जाते औद्योगिक शहर लुधियाना को देश में 140वां स्थान मिला है। पठानकोट देश में 188वें, फिरोजपुर 222 और जालंधर 233 नंबर पर रहे हैं। गुरु नगरी अमृतसर को स्वच्छ बनाने के लिए पूर्व सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन यह 258वें स्थान पर रहा। बरनाला 284, होशियारपुर 323, मलेरकोटला 363, मोगा 368 और खन्ना 400 नंबर पर रहे। 
विज्ञापन

 

पटियाला में भी सफाई की हालत बेहद खस्ता

dirtiest city in punjab
अबोहर में सफाई अभियान की खूली पोल - फोटो : अमर उजाला

मौजूदा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के शहर पटियाला में भी सफाई की हालत बेहद खस्ता रही। पटियाला को देश भर में 411 रैंकिंग मिली। बटाला 418वें और 427वें स्थान पर रहा। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का गृह जिला मुक्तसर भी पंजाब में सबसे फिसड्डी रहा। मुक्तसर को 434 शहरों में किए गए सर्वे में 428वां स्थान मिला। मुक्तसर और अबोहर की स्थिति पिछले सर्वे के मुकाबले और खराब हुई है। 2014 में हुए सर्वे में मुक्तसर 384 और अबोहर 420 नंबर पर थे। पंजाब में सफाई के हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे चिंताजनक स्तर में रखा है। क्योंकि सबसे खराब 50 शहरों में पंजाब के पांच और सबसे खराब 100 शहरों में सूबे के सात शहर हैं।

ऐसे हुआ आकलन
सर्वे के लिए कई मानक रखे गए थे। जिनमें म्यूनिसिपल सेल्फ डिक्लेरेशन, ऑनसाइट ऑब्जर्वेशन और सिटीजन फीडबैक शामिल हैं। इनके आधार पर शहरों को अंक दिए गए। पंजाब में मोहाली को सबसे ज्यादा 1193 प्वाइंट मिले, इनमें सबसे ज्यादा 478 अंक सेल्फ डिक्लेरेशन के थे। मुक्तसर को 402 अंक दिए गए, जिनमें सबसे ज्यादा 212 प्वाइंट सिटिजन फीडबैक के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed