{"_id":"61b33863099a984a2d733c0f","slug":"director-general-of-health-services-haryana-appeals-to-doctors-not-to-go-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: डॉक्टरों की हड़ताल को रोकने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, कोरोना के मद्देनजर हड़ताल पर न जाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: डॉक्टरों की हड़ताल को रोकने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, कोरोना के मद्देनजर हड़ताल पर न जाने की अपील
Fri, 10 Dec 2021 04:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 10 Dec 2021 04:52 PM IST
सार
स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. वीणा सिंह ने कोविड को देखते हुए डॉक्टरों से हड़ताल पर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा सरकार डॉक्टरों की 13 दिसंबर की प्रस्तावित हड़ताल को रोकने में जुट गई है। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. वीणा सिंह ने महामारी की स्थिति को देखते हुए सभी डॉक्टरों से हड़ताल पर न जाने की अपील की है। वीणा सिंह ने कहा कि वे हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन की 13 दिसंबर से घोषित राज्यव्यापी हड़ताल में हिस्सा न लें।
विज्ञापन
उन्होंने एचसीएमएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी आम जनता के हित को देखते हुए हड़ताल का नोटिस वापस लेने की अपील की है। डॉ. वीणा ने बताया कि एचसीएमएस एसोसिएशन ने अपनी मांगों, विशेषज्ञ कैडर का सृजन, स्नातकोत्तर नीति में संशोधन और एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक को लेकर 13 दिसंबर 2021 से राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः जींद: बुजुर्ग महिला ने खाते से निकलवाकर थैले में रखे 50 हजार रुपये, बैंक परिसर में ही हुए चोरी
विज्ञापन
विभाग पहले ही विशेषज्ञ कैडर का सृजन और स्नातकोत्तर नीति में संशोधन के संबंध में विचार कर चुका है। इसलिए, कोविड-19 महामारी और ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे की आशंका के समय में एचसीएमएस एसोसिएशन द्वारा वर्तमान में दिया गया नोटिस पूरी तरह से अनुचित और अमानवीय है।
सरकार ने हमेशा चिकित्सकों की मांगों का ध्यान रखा है। हाल ही में सरकार ने महामारी के प्रकोप को कम करने में फ्रंटलाइन वॉरियर्स के योगदान को बड़े पैमाने पर सराहा है और मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की राशि जारी की है। इस समय चिकित्सक उनकी शिकायतों से ऊपर उठें। उन्हें वर्तमान महामारी की स्थिति को देखते हुए रोगियों के प्रति समर्पित और कर्तव्यबद्ध होना चाहिए।