{"_id":"61b333a5d7ac383c0f3a7a20","slug":"50-thousand-rupees-stolen-of-elderly-woman-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: बुजुर्ग महिला ने खाते से निकलवाकर थैले में रखे 50 हजार रुपये, बैंक परिसर में ही हुए चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: बुजुर्ग महिला ने खाते से निकलवाकर थैले में रखे 50 हजार रुपये, बैंक परिसर में ही हुए चोरी
Fri, 10 Dec 2021 04:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 10 Dec 2021 04:31 PM IST
सार
जब महिला बैंक के अंदर अपनी पास बुक पूरी करवाने लगी तो तभी चोरी की वारदात हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के जींद में बैंक परिसर में बुजुर्ग महिला के बैग से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर पुलिस थाना को दी शिकायत में अपराही मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला शंकुतला देवी ने कहा कि उसका सफीदों गेट स्थित एसबीआई में खाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः दहेज में फॉर्च्यूनर व 20 लाख मांगने का मामला: लड़के ने मांगी लड़की व उसके परिवार से माफी
विज्ञापन
नौ दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे वह बैंक में अपने खाते से 50 हजार रुपये निकलवाने के लिए गई थी। इस दौरान उसने पैसे निकलवाकर अपने थैले में रख लिए। जब वह बैंक के अंदर अपनी पास बुक पूरी करवाने लगी तो उसने थैले में देखा तो 50 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रामरत्न ने कहा कि पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।