फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dinner diplomacy, punjab aap, punjab congress, punjab bjp, punjab politics, protest

'आप' MP की डिनर डिप्लोमेसी का विरोध, डिनर के लिए भीख मांगी

Sat, 26 Mar 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर) Updated Sat, 26 Mar 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
dinner diplomacy, punjab aap, punjab congress, punjab bjp, punjab politics, protest
आप की डिनर डिप्लोमेसी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
आप सांसद भगवंत मान की डिनर डिप्लोमेसी के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरी। साथ ही डिनर के लिए पैसे जुटाने को भीख मांगी। आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान की ओर से पांच हजार रुपये का भुगतान करके उनके साथ डिनर करने की नीति के कांग्रसियों ने विरोध किया। पार्टी नेताओं ने सुनाम के पीरां वाला चौक में धरना देकर सांसद मान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और लोगों से आह्वान किया कि झूठे लोगों के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने सांसद के साथ डिनर करने के लिए पैसे जुटाने के लिए लोगों से भीख भी मांगी। गौरतलब है कि सांसद भगवंत मान ने पार्टी फंड जुटाने के लिए लोगों से आह्वान किया कि पांच हजार रुपये देकर उनके साथ डिनर करें। सोशल मीडिया पर भी इसका जमकर प्रचार किया गया। वहीं, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि एक तरफ, आम आदमी पार्टी ईमानदारी का ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी तरफ डिनर के नाम पर एक व्यक्ति से पांच हजार वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इतने पैसे में एक गरीब परिवार का दो माह का राशन आ सकता है। नेताओं ने कहा कि डिनर के नाम पर इतने पैसे वसूलने वाली इस पार्टी के हाथ में यदि पंजाब की सत्ता आ गई तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब की जनता का हश्र कैसा होगा। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल, नगर पार्षद मनप्रीत बंसल, डॉ. अमित शर्मा, कुलजीत सिंह, राजिंदर राजा, हरिंदर सिंह, पवन छाहडिया, जसवंत भम, विजय कुमार, बलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, परविंदर सिंह, प्रगट सिंह हाजिर थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सौ लोग हुए डिनर में शामिल
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने पार्टी फंड जुटाने के लिए वीरवार को डिनर का आयोजन संगरूर के एक होटल में किया। डिनर में तीन सौ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। समागम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश पाठक समेत पंजाब के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर शामिल हुए। इस दौरान डिनर में शामिल लोगों के सवालों के उत्तर भी पार्टी नेताओं ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed