फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DigiLocker Aadhaar card is also approved for passport

Chandigarh: पासपोर्ट के लिए डिजी लॉकर के आधार कार्ड को भी मंजूरी, ऑनलाइन आवेदन करते समय मिलेगा विकल्प

Wed, 23 Aug 2023 09:50 AM IST
निवेदिता वर्मा परीक्षित सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
परीक्षित सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 09:50 AM IST
सार

पासपोर्ट आवेदन करते समय आप पते या जन्मतिथि के प्रमाणपत्र के रूप में आधार को चुनते हैं तो आप डिजी लॉकर का विकल्प भी चुन सकते हैं। पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको अप्वाइंटमेंट के समय आधार कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि डिजी लॉकर का आधार ही आपके लिए पर्याप्त होगा।

विज्ञापन
DigiLocker Aadhaar card is also approved for passport
पासपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विदेश यात्रा के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के चलते पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। विदेश मंत्रालय ने आम लोगों की सुविधा और दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के समय को कम करने के उद्देश्य से डिजी लॉकर वाले आधार कार्ड को भी मंजूरी दे दी है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने ट्वीट कर पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय दस्तावेजों के सत्यापन के लिए डिजी लॉकर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तहत डिजी लॉकर के रूप में डॉक्यूमेंट्स कि सुविधा दी है। इस क्रम में मूल दस्तावेजों के स्थान पर ई-डॉक्यूमेंट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से पासपोर्ट सेवा पोर्टल को डिजी लॉकर से एकीकृत किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: चंडीगढ़ में अब बाहरी वाहनों पर लगेगा कंजेशन टैक्स, केंद्र से मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


आप पते या जन्मतिथि के प्रमाणपत्र के रूप में आधार को चुनते हैं तो आप डिजी लॉकर का विकल्प भी चुन सकते हैं। पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको अप्वाइंटमेंट के समय आधार कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि डिजी लॉकर का आधार ही आपके लिए पर्याप्त होगा। पासपोर्ट आवेदन के लिए अपने जन्म तिथि प्रमाण पत्र और वर्तमान निवास प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज, विदेश मंत्रालय की अधिकृत वेबसाइट passportindia.gov.in पर डिजी लॉकर के माध्यम से डिजिटली शेयर कर सकते हैं जोकि जारीकर्ता एजेंसी की ओर से प्रमाणिक होते हैं। चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय के तहत आने वाले पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।


डिजी लॉकर क्या है?
डिजी लॉकर भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से प्रदान की जाने वाली एक डिजिटल वॉलेट सेवा है। इसका इस्तेमाल कर उपभोक्ता अपने विभिन्न सरकारी दस्तावेजों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकते हैं। इसे कभी भी एक्सेस किया जा सकता है और इसमें उपभोक्ता ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, आधार, राशन कार्ड, शैक्षणिक मार्कशीट और बहुत कुछ सुरक्षित रख सकते हैं।

वेरिफिकेशन के लिए दो दस्तावेज जरूरी
पासपोर्ट बनाते समय दो दस्तावेज जरूरी हैं। एक पते के प्रमाण और दूसरा जन्म तिथि के प्रमाण के लिए आधार कार्ड के अलावा पैन कार्ड, मतदान पहचान पत्र, राशन कार्ड, कक्षा 10वीं का बोर्ड सर्टिफिकेट, बैंक पास बुक आदि जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed