फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   diffrence between congress, inld and bjp menifesto

कांग्रेस-इनेलो से भाजपा का घोषणापत्र अलग कैसे?

Thu, 02 Oct 2014 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Oct 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
diffrence between congress, inld and bjp menifesto

सभी दलों के घोषणा पत्र जारी होने के बाद भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कई ऐसे मुद्दे शामिल किए हैं जो दूसरे दलों में नहीं हैं। भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ऐसी घोषणाओं में दी जाने वाली राहत को और आगे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने वाणिज्य और घरेलू सेक्टर को 22 घंटे तथा किसान को आवश्यकता अनुसार बिजली देन का वादा किया है। जबकि भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर प्रदेश में 24 घंटे बिजली का वादा किया है। इसके अलावा बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन दो हजार रुपये करने का दावा कर पार्टी ने एक कदम आगे चलने का काम किया है।  
विज्ञापन


इनेलो की स्कूली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दिए जाने की योजना के जवाब में भाजपा ने स्कूल कालेज जाने के लिए छात्राओं को रोडवेज बसो में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाने का दावा किया है। इनेलो पहले से ही हरियाणा में छात्र संघ चुनाव का मुद्दा उठाती रही है। कांग्रेस ने भी अपने घोषणा पत्र में इस मुद्दे को शामिल किया है। भाजपा ने भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed