फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   difficulties for truancy staff and officers in UT administration

यूटी के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बेहद जरूरी खबर

Wed, 06 Jan 2016 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
difficulties for truancy staff and officers in UT administration

कामचोरी कर बंक मारने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं। प्रशासन ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों पर ठोस कदम उठाने जा रहा है।

विज्ञापन


सभी विभागाध्यक्षों को अपने यहां कार्यरत ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची तैयार करने के आदेश जारी हो चुके हैं। मंगलवार को सचिवालय में सभी विभागाध्यक्षों की अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सेक्रेटरी पर्सोनल विक्रम देव दत्त ने की।
विज्ञापन


उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से अपने कर्मचारियों और अधिकारियों की सेवा मूल्यांकन करने और उन्हें जारी रखने पर रिपोर्ट मांगी। क्लास-ए, बी, सी और डी के पूरे स्टाफ की 15, 20, 25, 30 और 35 वर्ष सर्विस पर रिपोर्ट देनी होगी। देव ने इस समय सीमा अनुसार पूरे स्टाफ की सर्विस मूल्यांकन करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही काम को बोझ समझने वाले कामचोर अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के आदेश भी दे दिए। विक्रम देव ने कहा कि यह कदम भारत सरकार के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रख उठाया जा रहा है।


इस प्रक्रिया से सरकारी संगठनों में जमे उम्मीदों पर खरा न उतरने वाले और भ्रष्ट कर्मियों और अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए तेजी से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

एक विभाग से दूसरे में शुरू होगा स्थानांतरण
अगले सप्ताह एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरण भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए पर्सोनल डिपार्टमेंट ने सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभाग में काम करने वाले स्टाफ की पूरी रिपोर्ट मांगी है। जिसमें उनकी नियुक्ति की तिथि, पदोन्नति तिथि और वर्तमान में पद की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी मिलने के बाद पता चलेगा कि कौन सा अधिकारी किस पोस्ट पर कितने दिन से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed