फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dev Samaj College of Education and London School of Management Education signed an agreement

देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन और लंदन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन ने किया समझौता

Sun, 17 Jul 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dev Samaj College of Education and London School of Management Education signed an agreement
चंडीगढ़। देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन (डीएससीई) और लंदन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन (एलएसएमई) ने शनिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध पर आधारित उच्च शिक्षा अध्यापन प्रणालियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह लंदन और भारत में अकादमिक उत्कृष्टता, रेस्पोंसिबल रिसर्च व नवाचारों के लिए एक नए सहयोगी कार्य व्यवस्था की स्थापना को अमलीजामा पहनाएगा।
विज्ञापन

एलएसएमई के कार्यकारी निदेशक डॉ. रवि कुमार और डीएससीई की ओर से कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. ऋचा शर्मा ने ऑनलाइन ही समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर देव समाज कॉलेज के सचिव निर्मल सिंह ढिल्लों ने डीएससीई की प्रिंसिपल डॉ. एग्नेस ढिल्लों और फैकल्टी मेंबर्स के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेस्पोसिबल रिसर्च का विचार बेहतर है। डॉ. रवि कुमार ने कहा कि दोनों ही संस्थान अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा के मूल सिद्धांतों को महत्व देते हैं।
विज्ञापन

डॉ. ऋचा शर्मा ने कहा कि यह समझौता प्रासंगिक है। ऑनलाइन कार्यक्रम में ग्लासगो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्टीफन मैककिनी, एलएसएमई बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष डॉ. पीटर ग्रे, डॉ. सरिता परही, डॉ. डॉली जैक्सन सिल्लाह, हसन शिफाउ, डॉ. नीरू मलिक, डॉ. अनीता नांगिया, डॉ. सीमा सरीन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed