फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sacha Sauda Support to Narendra Modi in Haryana Assembly Elections

भाजपा को समर्थन देगा डेरा सच्चा सौदा

Mon, 13 Oct 2014 07:55 PM IST
गजेंद्र कुमार सिंह/अमर उजाला, सिरसा
गजेंद्र कुमार सिंह/अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 13 Oct 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Support to Narendra Modi in Haryana Assembly Elections

हरियाणा में भाजपा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेरा सच्चा सौदा चुनाव में भाजपा को समर्थन देगा। डेरा के राजनीतिक विंग के सदस्यों ने इस बात की पुष्टि कर दी। आज सुबह 7 से 8 बजे तक हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में डेरा की नामचर्चा का आयोजन किया गया था। नामचर्चा के दौरान सभी संगत को अपने क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की गई।

विज्ञापन


इसके लिए बकायदा मोबाइल से मैसेज लिखकर सत्संगियों को डिस्ट्रीब्यूट किया गया। मैसेज में लिखा था कि 'साध संगत जी आपको जानकर खुशी होगी कि अपनी साध संगत का फैसला हो गया है। सभी ने भाजपा प्रत्याशी को वोट देना है जी'। कुछ ही देर में ये मैसेज हरियाणा की सारी साध-संगत के मोबाइल पर पहुंच गया।
विज्ञापन


डेरा के राजनीतिक विंग की कवायद

भाजपा को समर्थन देने का फैसला डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख का नहीं, ब्लकि डेरा के राजनीतिक विंग का है। राजनीतिक विंग में सूत्रधार की भूमिका में राम सिंह चेयरमैन हैं। इसके अलावा विंग की 15 सदस्यीय कमेटी है, जोकि पूरे हरियाणा में राजनीतिक विंग को देखती है। इसमें जसबीर इंसा, प्रदीप क्लेर इंसा, पुरुषोत्तम लाल इंसा, रामपाल इंसा, जितेंद्र इंसा और साधू राम इंसां समेत 15 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा की राजनीतिक विंग से मिले नरेंद्र मोदी

Dera Sacha Sauda Support to Narendra Modi in Haryana Assembly Elections

राजनीति से हमेशा परहेज करने की बात करने वाले डेरा सच्चा सौदा और भाजपा में पर्दे के पीछे सियासत चरम पर है। भाजपा को इस बात का पूरा अंदाजा है कि हरियाणा में सत्ता में आने के लिए डेरा में पकड़ मजबूत करनी ही होगी।

शनिवार को सिरसा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद डेरा की राजनीतिक विंग के तीन सदस्यों से मिले। हरियाणा में भाजपा की चुनावी कमान थामे डा. कैलाश विजयवर्गीय ने सदस्यों के हाथों प्रधानमंत्री को बुके भी दिलवाए।

वियजवर्गीय ने हरियाणा में आते ही डेरा प्रमुख संत राम रहीम इंसां से मुलाकात की और इसके बाद 40 प्रत्याशियों को लेकर उनके दरबार में भी पहुंचे थे।

मोदी मुरीद है डेरा सच्चा सौदा के

Dera Sacha Sauda Support to Narendra Modi in Haryana Assembly Elections

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सात अक्टूबर को जब रानियां में सभा को संबोधित करने पहुंचे तो उनसे पहले डेरा की राजनीतिक विंग के सदस्य राम सिंह चेयरमैन दो अन्य डेरा अनुयायियों के साथ वहां मौजूद थे।

भाजपा के एक पूर्व मंत्री के माध्यम से तीनों ने शाह से मुलाकात की और उनके साथ गाड़ी में बैठकर हेलीपैड तक गए। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज डेरा पहुंची और डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लिया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के बाद ही डेरा प्रेमियों को मोदी की रैली में जाने का संदेश दिया गया। रैली में मंच से मोदी ने डेरे के कार्यों का गुणगान किया तो पंडाल में मौजूद डेरा प्रेमियों ने धन धन सतगुरु का नारा लगाकर मोदी को अपनी उपस्थिति का अहसास भी करवाया था।

वर्तमान मौसम में दिखानी है एकजुटता

Dera Sacha Sauda Support to Narendra Modi in Haryana Assembly Elections

रविवार को डेरा सच्चा सौदा परिसर में शाह सतनाम धाम में विशाल रूहानी सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें डेरा प्रमुख ने साध संगत से एक ही बात कही कि सभी को वर्तमान मौसम (चुनावी समय) में एकजुटता दिखानी है।

उन्होंने कहा कि वे बहुत पहले से कहते आ रहे हैं कि कोई नेक बंदा आएगा जो डेरा के कार्यों की प्रशंसा करेगा। डेरा प्रमुख पहले कई बार कह चुके हैं कि डेरा सच्चा सौदा किसी का समर्थन नहीं करता।

डेरा की साध संगत की ओर से गठित राजनीतिक विंग के सदस्य हर क्षेत्र में जाकर साध संगत की राय लेकर उस उम्मीदवार के समर्थन का फैसला करते हैं जो डेरा के मानवता भलाई कार्यों में सहयोग करता है और करने का आश्वासन देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed