फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dera sacha sauda chief ram rahim bank account, honeypreet property

राम रहीम और हनीप्रीत के पास करोड़ों रुपये व प्रॉपर्टी, बेटा बहू कर्ज में डूबे हैं

Thu, 14 Dec 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Thu, 14 Dec 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim bank account, honeypreet property
Jasmeet Singh Insan
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम और उसकी 'दुलारी' हनीप्रीत के पास करोड़ों रुपये और प्रॉपर्टी है, जबकि बाबा का बेटा और बहू कर्ज में डूबे हैं। डेरा प्रमुख के पुत्र जसमीत सिंह और बहू हुस्नमीत कौर पर लगभग 85 लाख रुपये का ऋण है। दोनों के एक खाते में 59 लाख 78 हजार 126 रुपये का और दूसरे खाते में 25 लाख 977 रुपये का हाउसिंग लोन है।
विज्ञापन


हनीप्रीत के सात खातों में डेढ़ करोड़ रुपये
पंचकूला हिंसा की मुख्य साजिश रचने की आरोपी हनीप्रीत के खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं। सिरसा में हनीप्रीत के सात खाते मिले हैं जिनमें उसके नाम डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि जमा है, जबकि एक खाते में वह 50 लाख रुपये की ऋणी है। ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की शाखा में उसके बैंक खातों में क्रमश : 40 लाख 19 हजार 180 रुपये, 50 लाख 23 हजार 975 रुपये, 10 लाख चार हजार 452 रुपये, 3530 रुपये, 64 हजार 225 तथा तीन लाख 16 हजार 806 रुपये जमा हैं, जबकि सातवें खाते में 50 लाख ओबीसी रुपये का लोन है।
विज्ञापन

डेरामुखी के 13 बैंक खाते, 5.5 करोड़ की एफडी

dera sacha sauda chief ram rahim bank account, honeypreet property
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
डेरा प्रमुख गुरमीत के सिरसा में चिह्नित 13 बैंक खातों में साढे़ पांच करोड़ से अधिक का फिक्स डिपोजिट है, जबकि तीन चालू खातों में 50 लाख से अधिक तथा एक खाते में एक करोड़ का लोन है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह के ओबीसी के एक खाते में चार लाख 72 हजार 618, दूसरे में 45 लाख आठ हजार 907 रुपये तथा एचडीएफसी के खाते में 15 लाख 19 हजार 509रुपये चालू खाते में जमा हैं, जबकि सांगवान चौक स्थित एचडीएफ सी की शाखा में डेढ़ करोड़ रुपये की एफडी है।

एचडीएफसी बैंक में एक अन्य एफडी 95 लाख की, तीसरी 90 लाख की, चौथी 40 लाख की है। इसी बैंक की शाखाओं में 50 लाख, 40 लाख, 40 लाख तथा 50 लाख का एफडी अकाउंट हैं। एक अन्य खाते में छह लाख 99670 रुपये जमा हैं, जबकि एचडीएफसी की नेजियाखेड़ा शाखा में डेरा प्रमुख के नाम लोन खाता है, जिसमें उन पर एक करोड़ एक लाख 23 हजार 87 रुपये का ऋण दर्शाया गया है।

केवल सिरसा में डेरे के 495 खाते
केवल सिरसा में ही डेरे के विभिन्न बैंकों में 495 खाते मिले हैं। इन खातों में 74 करोड़ 96 लाख 61 हजार 911 रुपये जमा हैं। कई में ऋण भी दर्शाया गया है। खाता-बही के अनुसार डेरे की ओर से बैंकों का 28 करोड़ 24 लाख 52 हजार 615 रुपये बकाया है। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट से सजा सुनाने के बाद पंचकूला और सिरसा सहित कई जगहों पर हिंसा भड़क गई थी। हाईकोर्ट ने इसकी भरपाई डेरे से करने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद डेरे की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया गया है।

इन बैंकों में हैं डेरा के खाते

dera sacha sauda chief ram rahim bank account, honeypreet property
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
आंध्रा बैंक, शाहपुर बेगू, बैंक ऑफ इंडिया, बेगू रोड, देना बैंक, इंडियन बैंक, ओबीसी, पंजाब एंड सिंध बैंक, पीएनबी, एसबीआई, विजया बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसंड बैंक।

सर्वाधिक बैंक खाते ओबीसी में
डेरा के बैंक खातों के मामले में ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स नंबर वन पर है। इस बैंक शाखा में डेरा के सर्वाधिक 305 खाते हैं, जबकि एचडीएफसी बैंक में 63, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 44, एक्सिस  बैंक में 30 खाते हैं। ओबीसी की एक शाखा तो बनी ही डेरा के निकट है। इस बैंक का कारोबार ही लगभग डेरा पर आश्रित है।

डेरा के इन संस्थानों के हैं खाते
सच हर्बोटैच, कलाउड नाइन मार्केटिंग, सच रेडिंयट, डेरा सच्चा सौदा, शाह सतनामजी ग्रीन एस वेल्सफेयर सोसायटी, सेंट एमएसजी ब्लेस्ड यूथ एंड स्पोर्ट्स सोसायटी, एमएसजी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, परमपिता शाह सतनाम जी एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी, ग्लोरिस प्रिंटिंग, स्माग ट्रयू इंटरप्राइजिज, एमएसजी होटल, शाह सतनाम जी रिसर्च सेंटर, प्रिंसिपल सेंट एमएसजी ग्लोसिस, हायर एजूकेशन: शाह सतनाम जी कालेज, शाह सतनाम गर्ल्स कालेज,

शाह सतनाम जी नोबल, शाह सतनाम जी ब्वॉयज, एसएस जी आरएंडडी, डायरेक्टर शाह सतनाम, पीपीएसईडीयू, परमपिता शाह सतनाम जी, सचिव सीबीएसई, हकीकत इंटरटेनमेंट, एमएसजी इंस्टीट्यूट  आफ कंपीटिशन, शाह सतनाम जी इंस्टीट्यूट, सच कहूं, ट्रू वर्ल्ड, ट्रू शॉप एंड डाइन, स्मॉग कैटल हेल्थ केयर, सेइंग ट्रूथ, रूहानी एक्टिविटी हॉल, एरोमेटिक वॉटर, बापू मग्घर सिंह जी, पूजनीय माता करतार कौर, एमएसजी भारतीय खेल गांव, एमएसजी होटल, प्योर डिपार्टमेंटल स्टोर, एमएसजी ऑल ट्रेडिंग इंटरनेशन, टेस्टी कैटल फीड,

सच फूड सॉस, सच बेकरी, सच स्पोर्ट्स एंड स्टेशनरी, कलाउडिन मार्केटिंग, सत्या आयुर्वेदिक फार्मा, एमएसजी इलेक्ट्रिक सिस्टम, शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट, एमएसजी सीड्स, फार्म एंड फर्टिलाइजर, दुआ हेल्थ केयर, ट्रू क्लिक प्वाइंट, सच पेट्रोलियम, सच मेडिकल, सच्ची शिक्षा, एमएसजी यूनिक फैशन, सच केबल, दशमेश फैशन, मल्टीपल कैप स्टॉक, एमएसजी ऑनलाइन सर्विस, एमएसजी फूड पार्टी, फेडरेशन आफ रु माल छू, एमएसजी माइक्रो इरिगेशन, शाह सतनाम जी फार्मेसी, एआरजेड यूनिक इंटरप्राइजिज और कशिश रेस्टोरेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed