{"_id":"59bfa32f4f1c1b38688b51b9","slug":"dera-chairperson-vipasana-insan-today-appeared-before-the-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIT के सामने पेश हुईं डेरा चेयरपर्सन विपासना, 3 घंटे से ज्यादा चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIT के सामने पेश हुईं डेरा चेयरपर्सन विपासना, 3 घंटे से ज्यादा चली पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता होने की खबरों को झूठा साबित करते हुए डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां सिरसा में SIT के सामने पेश हुईं। मिली जानकारी के अनुसार वह पुलिस जांच में शामिल होने के लिए सिरसा स्थित हुड्डा चौकी पहुंचीं। जहां एसआइटी इंचार्ज कुलदीप बेनीवाल ने उनसे करीब 3 घंटे 20 मिनट तक पूछताछ की।
बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थी कि हनीप्रीत के बाद डेरा की चेयरपर्सन विपासना इंसां भी लापता हो गई हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है वह डेरे में ही थीं। हनीप्रीत की तलाश में पुलिस के लिए विपासना इंसां अहम साबित हो सकती हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि केवल मात्र विपासना इंसां ही है जो 25 अगस्त रात साढ़े 11 बजे तक हनीप्रीत के संपर्क में रहते हुए उससे मोबाइल पर बातचीत करती रही। विपसना ने ही हनीप्रीत को रोहतक से लाने के लिए इनोवो गाड़ी भेजी। विपसना से बात करने के बाद ही हनीप्रीत इनोवा गाड़ी में उसे लेने आए तीन लोगों के साथ जाने को राजी हुई।
विज्ञापन
इसका खुलासा सुनारिया जेल से हनीप्रीत को लेकर अपने घर ले जाने वाला रोहतक निवासी डेरा अनुयायी संजय चावला कर चुका है। संजय चावला को भी डेरा चेयरपर्सन विपासना इंसां ने शाम छह बजे फोन करके हनीप्रीत को सुनारिया जेल से लाने के लिए बोला था। संजय चावला और उसके साथी जितेंद्र और वेदप्रकाश हनीप्रीत को सुनारिया जेल से लेकर आए। हनीप्रीत रात नौ बजे से लेकर दस बजे तक संजय चावला के घर पर रही। वो काफी परेशानी थी और उसने किसी से भी कोई बात नहीं की।

#DeraSachaSauda Chairperson Vipasana Insan today appeared before the SIT in Sirsa.
— ANI (@ANI) September 18, 2017