फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deputy CM hit back at captain, Amarinder playing with anti national powers

डिप्टी सीएम का कैप्टन पर पलटवार, बोले-देश विरोधी ताकतों से खेल रहे अमरिंदर

Mon, 28 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM hit back at captain, Amarinder playing with anti national powers
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। देश के हितों की रक्षा करने वाली अकाली-भाजपा सरकार का साथ देने के बजाय कैप्टन बेतुके बयान दे रहे हैं। 

विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि कैप्टन की निराशा समझ आती है क्योंकि पिछले दस सालों में उनके राजनीतिक करिअर का ग्राफ काफी नीचे जा चुका है।

पार्टी में भी उन्हें अलग रखा गया है, उनके बहुत से फैसलों को सीनियर कांग्रेसी बदल देते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कैप्टन अपना दिमागी संतुलन खो बैठें और बेतुकी बयानबाजी करें। 

विज्ञापन

'कैप्टन को ऐसे मामले पर नहीं करनी चाहिए राजनीति'

Deputy CM hit back at captain, Amarinder playing with anti national powers
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला

वह कह रहे हैं कि सरकार आतंकवादियों और गैंगस्टरों को विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करना चाहती है। लोग जानते हैं कि अकाली-भाजपा सरकार ने ही गैंगस्टरों का जीना मुहाल किया, उन्हें जेलों में डाला।

आतंकवाद के खिलाफ हमारा स्टैंड सख्त है। हम पाकिस्तान को उसके समर्थकों और आतंकवादी संगठनों के जरिए पंजाब में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं करने देंगे। सुखबीर ने कहा कि उन्होंने इस मामले में सारी जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल को दे दी है। 

भागे अपराधियों की सूचना देने पर 25 लाख के ईनाम की घोषणा की है। साजिश का पता लगाने को एसआईटी बनाई गई है। इस नाजुक घटना के मौके पर कैप्टन को घटिया हथकंडे अपना कर सियासी रोटियां नहीं सेंकनी चाहिए। हर सीनियर नेता को इस समय पंजाब और पंजाबियों के साथ खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed