{"_id":"5f8bde76c5250fa42ee5fb19742ff158","slug":"dent-in-chief-minister-security-6-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM की सुरक्षा में चूक, 6 कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM की सुरक्षा में चूक, 6 कर्मचारी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Sep 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के सुरक्षा तंत्र में सेंध के मामले में सीआईएसएफ ने छह कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को एक व्यक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय तक लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ पहुंच गया था, जिसके बाद सचिवालय में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों की नजर उक्त व्यक्ति पर गई तो उसे रोक कर बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक गुड़गांव के रहने वाले एसपी राणा नाम का व्यक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय में 32 बोर की रिवॉल्वर लेकर पहुंच गया था।
यह घटना तब हुई जब सचिवालय में तीन चरण पार करने के बाद चौथे तल पर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय जाया जा सकता है।
इस बीच सीआईएसएफ कर्मचारियों की डयूटी होती है कि वे सभी आने जाने वालों पर नजर रखें और हथियारधारी को प्रवेश न करने दें। इस के बाद में सीआईएसएफ ने अपने छह कर्मचारियों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन