फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana Weather Forecast Update Today: Dense fog alert in Punjab for four days from today

Weather News: जम्मू-धर्मशाला से भी ठंडे रहे पंजाब के सात जिले, हरियाणा में लोगों को मिली थोड़ी राहत

Thu, 04 Jan 2024 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jan 2024 01:06 AM IST
सार

पंजाब में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। अगले चार दिन घने कोहरे का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं हरियाणा में बुधवार को धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।  

विज्ञापन
Punjab and Haryana Weather Forecast Update Today: Dense fog alert in Punjab for four days from today
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सात जिले बुधवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और जम्मू से भी ज्यादा ठंडे रहे। धर्मशाला का न्यूनतम तापमान धर्मशाला 8.2 व जम्मू का 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब में गुरदासपुर पांच डिग्री तापमान के साथ सूबे में सबसे ठंडा रहा। बठिंडा का न्यूनतम पारा 6.0, फरीदकोट का 6.8 डिग्री, बरनाला का 7.7 व मोगा का 7.4, लुधियाना 7.6 डिग्री और पटियाला का 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार से रविवार तक घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से नौ जनवरी को पंजाब में कईं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद रात के तापमान में भी बड़ी कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं, पंजाब के ज्यादातर जिलों में सूर्य देव के दर्शन न हो पाने के कारण कोल्ड-डे के हालात बने रहेंगे। बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अब भी यह सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे बना है। उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में रात का तापमान तीन डिग्री रिकॉर्ड

ठंड से हरियाणा के लोगों को बुधवार को थोड़ी राहत मिली। करीब 11 बजे के बाद कई शहरों में धूप निकली। इससे दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, रात की सर्दी बरकरार रही। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग ने 9 जनवरी को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हिसार में सीवियर कोल्ड डे दर्ज किया गया, जबकि नारनौल व रोहतक में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया। कोहरे से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच जनवरी से सिर्फ सुबह के वक्त ही रहेगा। आठ जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में अधिकतम तापमान 15.8 व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, हिसार में 12 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, रोहतक 13.3 व 7.2, भिवानी में 10.7 व 6.9 डिग्री, सोनीपत में 12.7 व 7.8, मेवात 13.9 व 5.8 और झज्जर में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed