फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dense fog affected rail and air traffic in Chandigarh

ठंड से ठिठुरा चंडीगढ़, हवाई-रेल यातायात पर धुंध का असर, चार उड़ानें रद्द, छह देरी से चलीं

Tue, 31 Dec 2019 01:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Dense fog affected rail and air traffic in Chandigarh
धुंध और शीत लहर की चपेट में चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

लगातार 14वें दिन चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी रही। सोमवार सुबह जबरदस्त धुंध छाई रही। इस दौरान चंडीगढ़ में दृश्यता 50 मीटर से भी कम की रिकॉर्ड की गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन की रफ्तार काफी धीमी रही। दस बजे के बाद धुंध कम होने पर थोड़ी राहत मिली।

विज्ञापन


सोमवार को दिन व रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। रात के तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव दिखने लगेगा। इससे पहाड़ी इलाकों में बारिश और मैदानी इलाकों में बादल छा जाएंगे। चंडीगढ़ में भी मंगलवार को बादल छाएंगे। इससे दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जाएगी और ठंड से फौरी राहत मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनवरी की रात को ट्राइसिटी के कुछ इलाकों में बारिश के आसार बताए गए हैं, जबकि दो जनवरी को पूरी ट्राइसिटी में बारिश होगी। हालांकि बादल छाने से फिलहाल धुंध पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। ट्राइसिटी के कई इलाकों में धुंध छाई रहेगी। दृश्यता करीब 50 मीटर रहेगी। सोमवार को ट्राइसिटी में अच्छी धूप निकली। 

चार बजे तक अच्छी धूप रही लेकिन सदीं से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली। धूप निकलने पर लोग पार्कों और खुली जगह पर पहुंचे और धूप का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन 12 से 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

कोहरे के असर : रामनगर-चंडीगढ़ दो घंटे और लखनऊ-चंडीगढ़ चार घंटे लेट 
कोहरे के चलते पूरे उत्तर भारत में ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को दूसरे शहरों से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से छह घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रामनगर से आने वाली रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस शाम 4:30 बजे पहुंची, जबकि इसका समय दिन में 12.30 बजे का है। 

गाड़ी संख्या 105011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4.45 पर पहुंची जबकि इस ट्रेन का चंडीगढ़ पहुंचने का समय दिन में तीन बजे है। वहीं पाटलीपुत्र एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब 1.45 मिनट की देरी से चल रही है। इसके अलावा जसवंतपुर छह घंटे की देरी से चल रही है। इसका चंडीगढ़ में पहुंचने का समय शाम करीब छह बजे पहुंचने का समय है।

खराब मौसम के चलते चार उड़ानें रद्द, छह देरी से चलीं
पिछले कई दिनों से धुंध और खराब मौसम के चलते फ्लाइटें लेट और कैंसिल हो रही हैं। सोमवार को चार फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई। वहीं छह फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देरी से पहुंची। एयरपोर्ट के पीआरओ प्रिंस ने बताया कि गो एयर की फ्लाइट संख्या 108 दिल्ली-चंडीगढ़ और इंडिगो की फ्लाइट संख्या 966 दिल्ली चंडीगढ़ व एयर इंडिया की धर्मशाला चंडीगढ़ कैंसिल है।

इसके अलावा एयर एशिया की दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई है। वहीं गोएयर की अहमदाबाद-चंडीगढ़ एक घंटे, इंडिगो की बंगलुरु चंडीगढ़ 2.30 घंटे, एयर एशिया की बंगलुरु चंडीगढ़ एक घंटे, एयर एशिया की दिल्ली-चंडीगढ़ पांच घंटे, विस्तारा की दिल्ली-चंडीगढ़ तीन घंटे, बंगलुरु -चंडीगढ़ तीन घंटे की लेट रहीं। इन फ्लाइटों के लेट होने के चलते चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट फ्लाइटों के इंतजार में खड़े यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed