फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration to admit MPhil students to hostel

एमफिल के विद्यार्थियों को छात्रावास में प्रवेश देने को लेकर प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to admit MPhil students to hostel
पीयू में प्रदर्शन करते एसएफएस कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। एमफिल के विद्यार्थियों को छात्रावास देने की मांग को लेकर वीरवार को छात्र संगठन एसएफएस के सदस्यों ने पीयू वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी देर तक नारेबाजी की गई। उसके बाद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि एमफिल के विद्यार्थियों को छात्रावास में दाखिला दिया जाएगा, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर्स को हाल ही में छात्रावासों में आने की अनुमति दे दी गई थी लेकिन एमफिल के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था जबकि छात्रों के समक्ष इस मांग को लेकर समझौता भी हुआ था। मामला छात्र संगठन एसएफएस के पास पहुंचा और उन्होंने आक्रोश जताया। इसी कड़ी में वीरवार को एसएफएस से जुड़े छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर बाद पीयू के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों की बात सुनी। उसके बाद कहा कि मामला छात्रों के हित का है इसलिए सभी एमफिल के विद्यार्थी छात्रावास में आ सकते हैं। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने यह मांग भी की कि नए विद्यार्थियों को भी छात्रावास आवंटित किए जाएं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि कमेटी की बैठक करके जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed