{"_id":"fa5a6afb4379ff8901c25b9fb82479aa","slug":"demonstration-of-panchkula-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों के साथ धरने पर बैठे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों के साथ धरने पर बैठे विधायक
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 24 Nov 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
विधायक डीके बंसल ने पुराना पंचकूला के दुकानदारों के साथ उनकी दुकानों के सामने हुड्डा प्रशासन के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन
हुड्डा प्रशासन ने इन दुकानदारों को दुकानें खाली करने के आदेश दिए हैं। दुकानदारों ने विधायक के आवास पर पहुंचकर मांग की थी कि उनके लिए पंचकूला में कहीं भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
इसके लिए वे जायज राशि भी देने के लिए तैयार हैं। विधायक ने दुकानदारों की इस सोच की काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस मामले में दुकानदारों के साथ हैं।
विधायक के साथ उनके राजनीतिक सलाहकार सतनाम चट्ठा भी मौजूद रहे।