फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonetisation anniversary, congress will celebrate black day

नोटबंदी डे: कांग्रेस काला दिवस तो 'आप' मनाएगी धोखा दिवस, BJP ये करेगी

Wed, 08 Nov 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation anniversary, congress will celebrate black day
नोटबंदी - फोटो : File Photo
नोटबंदी को लेकर दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस इस दिन को काला दिवस के तौर पर मनाने की तैयारी कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी इस दिन को धोखा दिवस करार देगी। उधर भाजपा इस दिन को काला धन के खिलाफ सरकार का एतिहासिक निर्णय करार दे रही है।
विज्ञापन


हरियाणा की मनोहर सरकार अपने करवाए गए कार्यों को विपक्ष के सवालों के जवाब में पेश करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार बुधवार को चंडीगढ़ में एक मीटिंग के जरिए नोटबंदी से हुए लाभ की जानकारी देगी। सरकार के मंत्रियों का कहना है कि नोटबंदी उन लोगों के लिए काला दिन है, जिनकी काली कमाई के पैसे सफेद नहीं हो पाए। मंत्रियों ने इसे मोदी सरकार का एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन


काला धन गंवाने वाले ही मनाएंगे काला दिवस : विज
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि  8 नवंबर को केवल वहीं पार्टियां काला दिवस मनाएंगी, जिनका काला धन बोरियों में बंद रह गया है और वे उसको बदलवा भी नही सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

Demonetisation anniversary, congress will celebrate black day
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला
मनोहर सरकार की तैयारी पूरी:
नोटबंदी के फैसले से एक साल में हुए फायदे की जानकारी बुधवार को हरियाणा सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ में एक खास मीटिंग रखी गई है। इसमें आयकर विभाग के अफसरों के अलावा हरियाणा के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहेेंगे। सरकार नोटबंदी के बाद हुए कैशलेश प्रणाली और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बखान करेगी।

धोखा दिवस के रूप में मनाएगी आम आदमी पार्टी: नवीन
आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि नोटबंदी को प्रदेश भर में धोखा दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। राज्य भर में मोदी और जेटली के पुतले फूंके जाएंगे। नवीन ने कहा कि नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा धोखा है और वह भाजपा से इस पर जवाब मांगेंगे।

कांग्रेस प्रदेश भर में मनाएगी काला दिवस : तंवर
नोटबंदी के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की अगुवाई में प्रदेश भर में काला दिवस के तौर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तंवर ने नोटबंदी को अर्थव्यवस्था के लिए धोखा बताया है। तंवर ने कहा कि इस एक साल में लाखों लोगों का रोजगार छिन गया तो वहीं अर्थव्यवस्था का दिवाला पिट गया। तंवर ने कहा कि वह खुद यमुनानगर में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे और अन्य जिलों में कांग्रेसी नेता काला दिवस के रूप में लोगों को नोटबंदी से हुई बदहाल अर्थव्यवस्था के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed