फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delivery case, Delivery case Chandigarh, Fortis, launch Berthing facility, chandigarh

50 प्रतिशत दर्द रहित होगी पानी में डिलीवरी

Sun, 17 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Delivery case, Delivery case Chandigarh, Fortis, launch Berthing facility, chandigarh
फोर्टिस अस्पताल ने शनिवार को वाटर बर्थिंग सुविधा लॉन्च की। - फोटो : getty images
फोर्टिस अस्पताल ने शनिवार को वाटर बर्थिंग सुविधा लॉन्च की। हॉस्पिटल की गाइनकोलॉजी व ऑब्स्ट्रिक्स की सीनियर कंसलटेंट डॉ. स्वप्ना मिश्रा ने बताया कि वाटर बार्थिंग में बच्चे की डिलीवरी पानी के एक विशेष टब में करवाई जाती है।
विज्ञापन


इसमें महिला को लिटा दिया जाता है और पेट के नीचे हिस्से को गर्म पानी के संपर्क में ला दिया जाता। पानी नॉर्मल गर्म होता है। पानी में डिलीवरी के बाद 30 सेकेंड से एक मिनट के भीतर बच्चे को मां की छाती में लिटा दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि बच्चा पानी के बाहर ही सांस लेता है। इसलिए किसी भी प्रकार की दिक्कत आने का कोई सवाल नहीं बनता।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक इस प्रकार की डिलीवरी देश में दिल्ली एनसीआर और जयपुर में हुई है। जयपुर में अब तक आठ डिलीवरी हो चुकी है। मोहाली में दो प्रेग्नेंट लेडी ने इस बार संपर्क किया है और उन्हें इसके लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि यह डिलीवरी प्रोसेस पूरी तरह नेचुरल है। न ही कोई इंजेक्शन लगाने की जरूरत पड़ती है और न ही पेन किलर खिलाने की। उनका दावा है कि वाटर बर्थिंग में डिलीवरी 50 प्रतिशत दर्द रहित होती है।

प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही अगर डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान दिया जाए तो नॉर्मल डिलीवरी की ज्यादा संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed