{"_id":"5a48b64f4f1c1baa268b6dd1","slug":"delhi-police-filed-fir-against-wrestler-sushil-kumar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIR दर्ज होने पर भड़के सुशील कुमार, बोले- दोषी हूं तो फांसी चढ़ा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FIR दर्ज होने पर भड़के सुशील कुमार, बोले- दोषी हूं तो फांसी चढ़ा दो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 Dec 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : ani
बीजिंग और लंदन ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई तो वे भड़क गए। हालांकि पहलवान ने कॉमनवेल्थ खेलों के लिए क्वालिफाई तो कर लिया है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
वहीं इस बात से दुखी होकर उन्होंने कहा कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुकाबले के बाद प्रवीण से वह मिले तक नहीं थे। वह अपनी ड्रेस बदलने के लिए चले गए थे। इसके बाद वह रेस्टलिंग हॉल मे थे। इसलिए उन्हें मारने-पीटने का सवाल ही नहीं बनता है।
सुशील कुमार ने कहा कि जो कुछ भी हुआ ऐसा नहीं होना चाहिए। चाहे वो मेरे घर का क्यों नहीं हो, ये नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवीण ने बाउट के दौरान न सिर्फ उन्हें काटा, बल्कि उनका घुटना तोड़ने की कोशिश की। यह सब प्रवीण ने जानबूझकर किया है।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि राणा के भाई ने सुशील के ससुर सतपाल के साथ भी बहस की। इसके बाद ही सुशील के समर्थकों ने स्टेडियम के बाहर राणा और उनके भाई पर हमला कर दिया।

Trending Videos
पहलवान प्रवीण राणा से मारपीट का आरोप
सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सुशील कुमार और उनके समर्थकों पर पहलवान प्रवीण राणा की पिटाई का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया है। मारपीट तब हुई, जब इंदिरा गांधी स्टेडियम में अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ट्रायल चल रहे थे।
सुशील कुमार ने ट्रायल में प्रवीण राणा को हरा दिया और वे टीम में चयनित हो गए, लेकिन दोनों ही पहलवानों के समर्थक बाउट के बाद आपस में भिड़ गए। इसमें राणा के तीन समर्थक जख्मी हो गए। राणा के समर्थकों ने इस दौरान पुलिस को भी बुलाया।
पीड़ितों ने सुशील कुमार के समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। प्रवीण राणा ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने सुशील सामने रिंग में उतरने से मना किया और स्टेडियम के आसपास भी दिखने पर जान से मारने धमकी दी।