फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal in Chandigarh, Lok Sabha Election 2019

हरियाणा CM मनोहर लाल मोहल्ला क्लीनिक देखने आएं, मैं बॉर्डर पर उनका स्वागत करूंगाः केजरीवाल

Thu, 01 Nov 2018 04:56 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Nov 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal in Chandigarh, Lok Sabha Election 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज चंडीगढ़ आए और हरियाणा दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों से कई तरह के वादे किए। हरियाणा दिवस के मौके पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के सीएम दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक देखने आएं तो मैं उनका बॉर्डर पर स्वागत करूंगा।

विज्ञापन


ये जनतंत्र के लिए बहुत अच्छी बात है कि सीएम हरियाणा ने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों को देखने की मेरी चुनौती स्वीकार की है। वह तारीख बता दें, मैं उनका बॉर्डर पर स्वागत करूंगा। केजरीवाल ने कहा कि सीएम हरियाणा दिल्ली के ऐसे 3 मोहल्ला क्लीनिक चुन लें जो उनके हिसाब से अच्छे न हों और मैं वहां के 2 मोहल्ला क्लीनिक चुन लेता हूं जो मेरे हिसाब से अच्छे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद मैं, उनके साथ-साथ चलूंगा। इसी तरह, मैं 12 नवंबर को हरियाणा आऊंगा। मैं हरियाणा की 3 डिस्पेंसरी चुन लेता हूं और सीएम हरियाणा की 2 डिस्पेंसरी चुन लें, जिनमें उन्होंने बहुत अच्छा काम किया हो। मैं उम्मीद करता हूं कि वो भी हरियाणा की डिस्पेंसरी देखने मेरे साथ चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे हालात 52 साल पहले थे, आज भी वैसे ही हैं

Delhi CM Arvind Kejriwal in Chandigarh, Lok Sabha Election 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हरियाणा को बने 52 साल हो गए हैं, लेकिन हरियाणा के लोगों की जरूरतें आज भी वहीं की वहीं हैं। इन 52 सालों में हरियाणा के लोगों ने इनेलो की गुंडागर्दी भी देखी। हुड्डा की लैंड यूज चेंज करके पैसा कमाने वाली सरकार भी देखी। अब लोग कह रहे हैं कि भाजपा की सरकार भी देख ली।

हरियाणा में जो हालात 52 साल पहले थे, आज भी जस के तस बने हुए हैं। किसान पहले भी परेशान था, कर्ज में डूबा हुआ था, आज भी किसान कर्ज में डूबा हुआ है। युवा पहले भी बेरोजगार था, आज भी बेरोजगार है। स्कूलों की हालत पहले भी खराब थी, आज भी स्कूल जर्जर हालत में हैं। इसमें किसी एक पार्टी का दोष नहीं है।

हरियाणा के लोगों ने सारी पार्टियों को एक-एक करके मौका दिया, लेकिन किसी ने भी जनता का भला नहीं किया। सबने केवल और केवल अपनी जेबें भरीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने से पहले हम सुनते थे कि पार्टियों के पास फंड नहीं है। सरकार के पास पैसा नहीं है, तो हमें लगता था, शायद सच बोल रहे हैं।

लेकिन पिछले तीन साल की सरकार में हमने दिल्ली में अद्भुत परिवर्तन करके दिखाए, दिल्ली के स्कूलों की दशा बदल दी, अस्पतालों में इलाज और दवाइयां फ्री कर दीं, युवाओं को रोजगार दिया, बिजली के दाम आधे और पानी मुफ्त में मुहैया करवाया।

जनता हमें एक मौका दे, नया हरियाणा बना देंगे

Delhi CM Arvind Kejriwal in Chandigarh, Lok Sabha Election 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन साल में एक बात तो समझ आ गई कि सरकारों के पास पैसा तो बहुत है पर नीयत नहीं है। आज हमारे कट्टर विरोधी भी इस बात को मानते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो काम तीन साल में करके दिखाया वो देश के किसी भी राज्य की सरकार नहीं कर पाई।

अपने हरियाणा दौरे का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से हरियाणा के स्कूलों का दौरा कर रहा हूं। हरियाणा के स्कूलों की इमारतें बिल्कुल खंडहर बनी हुई हैं। बच्चों के बैठने के लिए जगह नहीं हैं। स्कूलों में टीचर नहीं हैं। मेरे हरियाणा दौरे पर टिप्पणी करते हुए पिछले दिनों हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने कहा कि केजरीवाल की दुकान का सामान खत्म हो गया है, इसलिए वो हरियाणा में घूम रहे हैं।

स्कूल, आपके लिए दुकान होंगे। हमारे लिए स्कूल, मंदिर हैं। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता उनकी आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का मौका दे, सभी की शिकायतें दूर कर देंगे। हर वर्ग के विकास के लिए काम होगा। हमारी सरकार प्रदेश की जनता को एक नया हरियाणा देगी, एक ऐसा हरियाणा जिसकी वे कल्पना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed