फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal praised MP Dushyant Chautala

केजरीवाल ने की दुष्यंत की तारीफ, बोले- 'अच्छे नेता हैं, गठबंधन का प्रस्ताव आने पर विचार करेंगे'

Thu, 22 Nov 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 22 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal praised MP Dushyant Chautala
इनेलो टूटने के बाद प्रदेश में चुनावी गठजोड़ की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सांसद दुष्यंत चौटाला की खुलकर तारीफ की। केजरीवाल ने कहा कि दुष्यंत चौटाला एक अच्छे नेता हैं और वह उनका सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


वह अपनी रैली में आने या गठबंधन का प्रस्ताव देंगे तो उस पर विचार जरूर किया जाएगा। पिछले दिनों दुष्यंत के भाई दिग्विजय चौटाला ने केजरीवाल की तारीफ की थी। 
विज्ञापन


इनेलो टूटने के बाद अजय चौटाला अलग पार्टी बनाने की बात कह चुके हैँ। जींद में 9 दिसंबर को होने वाली रैली में इसकी घोषणा करेंगे। अब अजय चौटाला की बनने वाली पार्टी के साथ आप के गठबंधन की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार को कलां गांव में शहीद नरेंद्र सिंह के बेटे मोहित को एक करोड़ का चेक देने पहुंचे केजरीवाल ने अजय चौटाला व सांसद दुष्यंत चौटाला की जींद रैली में शामिल होने की बात पर कहा कि दिग्विजय चौटाला साफ छवि के एक अच्छे नेता हैं और वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। 

जहां तक रैली में शामिल होने की बात है तो उसका प्रस्ताव उनके पास आता है तो उस पर आम आदमी पार्टी विचार जरूर करेगी। अजय चौटाला की पार्टी से गठबंधन की बात पर भी सीएम ने कहा कि दुष्यंत की ओर से प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed