फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Degree wing production and architect studies can be started in CCET

सीसीईटी में शुरू हो सकती है डिग्री विंग प्रोडक्शन व आर्किटेक्ट की पढ़ाई

Thu, 10 Jun 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Degree wing production and architect studies can be started in CCET
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिग्री विंग में प्रोडक्शन व आर्किटेक्ट की पढ़ाई शुरू हो सकती है। लंबे समय से इन ट्रेडों को शुरू करने की मांग छात्र कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि अब इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। यूटी प्रशासन की मंजूरी के बाद इसे फाइनल माना जाएगा।
विज्ञापन

सीसीईटी डिग्री विंग में अभी चार ही ट्रेडों का संचालन हो रहा है, जबकि सरकारी संस्थान होने के कारण यहां अधिकांश ट्रेड की पढ़ाई शुरू होनी चाहिए। उनके ही दूसरे संस्थान डिप्लोमा विंग में सात ट्रेडों की पढ़ाई चल रही है। यहां से सर्वाधिक विद्यार्थी पासआउट होकर देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। वहीं डिग्री विंग में जेईई के जरिए विद्यार्थियों की भर्ती की जाती है। इस बार तो जेईई में शून्य अंक पाने वालों को भी यहां दाखिला मिला है। जानकारों का कहना है कि यह संस्थान अपनी साख खो रहा है। ऐसे में नए ट्रेड शुरू करके अपनी रैंकिंग को बेहतर करना चाहिए। छात्रों ने भी इसकी मांग रखी थी। कहा था कि कम से कम डिप्लोमा विंग में जितने ट्रेड चल रहे हैं, उतने ट्रेड की पढ़ाई यहां होनी चाहिए। इस फैसले से अब छात्रों में कुछ आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed