फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defence Minister Nirmala Sitharaman visits Western Command

रक्षामंत्री बनने के बाद निर्मला का वेस्टर्न कमांड में पहला दौरा, जानिए क्या बोलीं?

Sun, 17 Sep 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister Nirmala Sitharaman visits Western Command
Nirmala Sitharaman
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने शनिवार को पहली बार सेना की सबसे अहम वेस्टर्न कमांड का दौरा कर कमांड की ताकत का जायजा लिया। साथ ही सेना में इसकी भूमिका और ताकत पर भरोसा जताया।
विज्ञापन


इस दौरान जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह ने जहां उन्हें ब्रीफिंग  की। वहीं रक्षामंत्री ने वीर स्मृति पर जाकर शहीदों को नमन भी किया। रक्षामंत्री एक घंटे तक  वेस्टर्न कमांड में मौजूद रहीं और उसके बाद कसौली के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


रक्षामंत्री को कसौली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचना था। इसी के चलते वह अपने स्पेशल एयरक्राफ्ट से चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं और वहां से उन्हें स्पेशल हेलीकाप्टर के जरिए वेस्टर्न कमांड परिसर तक लाया गया। यहां पहुंचने पर रक्षामंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Defence Minister Nirmala Sitharaman visits Western Command
निर्मला सीतारमण - फोटो : File Photo
इस दौरान जीओसी-इन-सी ने उन्हें ब्रीफिंग करते हुए बताया कि वेस्टर्न कमांड का गठन कब और क्यों किया गया था। उन्हें यह भी बताया गया कि युद्ध केसमय वेस्टर्न कमांड की क्या भूमिका रहती है? उसके बाद रक्षामंत्री को वेस्टर्न कमांड के प्रशासनिक मामलों की भी जानकारी दी।

उधर, रक्षामंत्री ने यहां वेस्टर्न कमांड की कार्यप्रणाली और उसकी ताकत की सराहना की। उन्होंने वेस्टर्न कमांड की ताकत पर पूरा भरोसा भी जताया। उसके बाद रक्षामंत्री ने वीर स्मृति पर  बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने शहीदों की याद में पौधरोपण भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed