{"_id":"59bd3b844f1c1be4738b4df8","slug":"defence-minister-nirmala-sitharaman-visits-western-command","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री बनने के बाद निर्मला का वेस्टर्न कमांड में पहला दौरा, जानिए क्या बोलीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री बनने के बाद निर्मला का वेस्टर्न कमांड में पहला दौरा, जानिए क्या बोलीं?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने शनिवार को पहली बार सेना की सबसे अहम वेस्टर्न कमांड का दौरा कर कमांड की ताकत का जायजा लिया। साथ ही सेना में इसकी भूमिका और ताकत पर भरोसा जताया।
इस दौरान जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह ने जहां उन्हें ब्रीफिंग की। वहीं रक्षामंत्री ने वीर स्मृति पर जाकर शहीदों को नमन भी किया। रक्षामंत्री एक घंटे तक वेस्टर्न कमांड में मौजूद रहीं और उसके बाद कसौली के लिए रवाना हो गईं।
रक्षामंत्री को कसौली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचना था। इसी के चलते वह अपने स्पेशल एयरक्राफ्ट से चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं और वहां से उन्हें स्पेशल हेलीकाप्टर के जरिए वेस्टर्न कमांड परिसर तक लाया गया। यहां पहुंचने पर रक्षामंत्री का स्वागत किया गया।

निर्मला सीतारमण
- फोटो : File Photo
इस दौरान जीओसी-इन-सी ने उन्हें ब्रीफिंग करते हुए बताया कि वेस्टर्न कमांड का गठन कब और क्यों किया गया था। उन्हें यह भी बताया गया कि युद्ध केसमय वेस्टर्न कमांड की क्या भूमिका रहती है? उसके बाद रक्षामंत्री को वेस्टर्न कमांड के प्रशासनिक मामलों की भी जानकारी दी।
उधर, रक्षामंत्री ने यहां वेस्टर्न कमांड की कार्यप्रणाली और उसकी ताकत की सराहना की। उन्होंने वेस्टर्न कमांड की ताकत पर पूरा भरोसा भी जताया। उसके बाद रक्षामंत्री ने वीर स्मृति पर बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने शहीदों की याद में पौधरोपण भी किया।