फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepender Hooda targeted Bharatiya Janata Party in the press conference on Wrestlers Protest

Haryana: दीपेंद्र हुड्डा बोले- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला, बेटियों को भाजपा नेताओं से बचाने की जरूरत

Thu, 01 Jun 2023 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Jun 2023 12:08 AM IST
सार

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज देश और प्रदेश में हालात ये हैं कि भाजपा के नेताओं से ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जब ये बेटियां मेडल जीतकर लाती हैं तो भाजपा नेता इनके साथ फोटो खिंचवाते हैं और आज जब खिलाड़ियों ने मेडल तक गंगा में बहाने की बात कही तो एक भी नेता ने उनको रोकने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
Deepender Hooda targeted Bharatiya Janata Party in the press conference on Wrestlers Protest
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पहलवानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा केवल खोखला दिख रहा है, क्योंकि भाजपा बेटियों को अपने नेताओं से ही नहीं बचा पा रही है, बल्कि उलटा आरोपी भाजपा नेताओं को बचाने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा हरियाणा की पहलवान बेटियों ने भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह पर शोषण के आरोप लगा रखे हैं। दिल्ली में केस भी दर्ज कर लिया गया लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पहलवान न्याय के लिए सड़कों पर बैठे हैं लेकिन भाजपा सरकार बोलने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं हरियाणा में भी एक खिलाड़ी ने मंत्री संदीप सिंह पर इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं, यहां भी केस दर्ज करके मामले को रफा दफा करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


सांसद हुड्डा ने आरोप लगाया कि आज देश और प्रदेश में हालात ये हो गए हैं कि भाजपा के नेताओं से ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि जब ये बेटियां मेडल जीतकर लाती हैं तो भाजपा नेता इनके साथ फोटो खिंचवाते हैं और आज जब खिलाड़ियों ने मेडल तक गंगा में बहाने की बात कही तो एक भी नेता ने उनको रोकने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed